{"_id":"06f6f419342b69b68b1ff165e4a94410","slug":"know-here-the-rates-of-tomato-and-potato","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, आजकल क्या चल रहे हैं आलू-प्याज के रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, आजकल क्या चल रहे हैं आलू-प्याज के रेट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Jul 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में मंगलवार को मंडी खुलने पर इंदौर का प्याज थोक भाव में 20 रुपये प्रति किलो जबकि रिटेल में 27 रुपये। वही राजस्थानी प्याज की थोक में 15 रुपये कीमत रही और रिटेल में 16 रुपये।
विज्ञापन
पहाड़ी आलू 22 रुपये प्रतिकिलो थोक में बिका जबकि रिटल में 28 रुपये प्रति किलोग्राम। स्टोर के आलू का थोक भाव 15 रुपये प्रति किलोग्राम रहा जबकि रिटेल में स्टोर का आलू 22 रुपये।
विज्ञापन
प्याज के रेट में बढ़ोतरी के पीछे डीजल की कीमत और कालाबाजारी को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है। सब्जी मंडी में 150 रुपये से लेकर दौ सौ रुपये प्रति कैरेट थोक में टमाटर बिका। एक कैरेट में 20 किलोग्राम टमाटर होता है।
विज्ञापन
थोक में आठ से दस रुपये किलोग्राम टमाटर बिका जबकि रिटेल में 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम। शिमला से आने वाले हिमसोना टमाटर की कीमत थोक में 10 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि रिटेल में 20 रुपये प्रति किलोग्राम रही। मार्केट कमेटी के सचिव जीआर पिल्लई ने बताया कि सब्जी के रेट हर रोज बदलते रहते हैं।