फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know about result of Chandigarh Student Council Elections 2023

चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनाव: जानें- हर कॉलेज का हाल, कहां-किसने मारी बाजी, किसके सिर सजा ताज

Wed, 06 Sep 2023 03:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Sep 2023 03:33 PM IST
सार

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में अध्यक्ष पद पर परविंदर सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सक्षम भतेजा ने बाजी मारी है। हर्ष चौहान ने सचिव और उर्विजा बाली संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है।  

विज्ञापन
Know about result of Chandigarh Student Council Elections 2023
जश्न मनाते विजेता उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विश्वविद्यालय समेत चंडीगढ़ के 10 कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। इस बार कुल 131 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से 21 पंजाब यूनिवर्सिटी और 110 उम्मीदवारों ने कॉलेजों से अपनी किस्मत आजमाई। आइये एक नजर डालते हैं कॉलेजों के चुनाव परिणाम पर। यह भी जानें कि किस प्रत्याशी ने कहां से जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सेक्टर- 46 कॉलेज में ओम श्रीवास्तव बने अध्यक्ष
सेक्टर- 46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र ओम श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष के लक्की ने कब्जा जमाया। बीए प्रथम वर्ष के रजत सिंह ने सचिव और बीसीए द्वितीय वर्ष की रमनजोत कौर ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-11 कॉलेज में पूजा ने मारी बाजी
सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में पूजा ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। पूजा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। अंकिता रावत ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। महासचिव पद पर जसलीन कौर और संयुक्त सचिव पद पर प्रेरणा ने बाजी मारी है।  



गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में गगनप्रीत सिंह का परचम
सेक्टर- 26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में अध्यक्ष पद पर गगनप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अर्शदीप सिंह, महासचिव पद पर हर्ष बब्बर और संयुक्त सचिव पद पर मुकेश कुमार ने जीत दर्ज की है।  

सेक्टर-50 कॉलेज साहिल सिंगला ने किया फतेह
सेक्टर-50 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अध्यक्ष पद पर साहिल सिंगला, उपाध्यक्ष पद पर हरदिल विशेष, महासचिव पद पर नीतिश कांसल और संयुक्त सचिव पद पर सुरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। 



एसडी कॉलेज में परविंदर सिंह बने अध्यक्ष
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में अध्यक्ष पद पर परविंदर सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सक्षम भतेजा ने बाजी मारी है। हर्ष चौहान ने सचिव और उर्विजा बाली संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है।  




गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन में कमलप्रीत बनीं अध्यक्ष
सेक्टर- 26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन में कमलप्रीत कौर ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। कमलप्रीत कौर एम. कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।



निर्विरोध रोजी उपाध्यक्ष तो स्नेहा बनीं संयुक्त सचिव
सेक्टर-42 स्थित सरकारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रोजी को निर्विरोध चुना गया। सचिव पद पर हरउमीद कौर ने जीत दर्ज की है। स्नेहा निर्विरोध संयुक्त सचिव चुनी गईं। जीत के बाद छात्राओं ने जमकर जश्न मनाया। 

जशनप्रीत सिंह ने जीता DAV का दंगल
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में जशनप्रीत सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। उपाध्यक्ष पर कार्तिकेय बिष्ट ने फतेह हासिल की। गौरव वर्मा को सचिव और प्रथम को संयुक्त सचिव चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed