फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know about Punjab New Minister Inderbir Singh Nijjar

Punjab Cabinet Expansion: पेशे से डॉक्टर हैं मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर, मिल सकती है इस विभाग की जिम्मेदारी

Mon, 04 Jul 2022 09:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Jul 2022 09:37 PM IST
सार

डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने चार बार के विजेता रहे इंद्रबीर सिंह बुलारिया को हराकर विधानसभा में दस्तक दी है। डॉक्टर निज्जर ने 2017 में अमृतसर दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।

विज्ञापन
Know about Punjab New Minister Inderbir Singh Nijjar
डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने मंत्रिमंडल में सोमवार को विस्तार किया। पंजाब राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समागम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। पांच मंत्रियों में से दूसरे नंबर पर अमृतसर विधानसभा (दक्षिण) से विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने शपथ ग्रहण की है। 

विज्ञापन


पंजाब में पहले नौ मंत्री थे और अब मान सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 14 हो गई है। आने वाले दो-तीन दिन में नए मंत्रियों को विभाग सौंपे जाने की है। चर्चा है कि डॉ. निज्जर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अलावा सरकार में उन्हें चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का जिम्मा सौंपा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो डॉ. निज्जर गुरु नगरी के छठे स्वास्थ्य मंत्री होंगे जिन पर पंजाब के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र दक्षिण से 25 साल में सिर्फ एक ही मंत्री बना था। सिख नेता मंजीत सिंह कलकत्ता अकाली सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। तब से लेकर अब तक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से किसी भी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला है। अकाली दल के पूर्व विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया को भी संसदीय सचिव कुछ समय के लिए अकाली सरकार ने बनाया था। वह इसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने चार बार के विजेता रहे इंद्रबीर सिंह बुलारिया को हराकर विधानसभा में दस्तक दी है। डॉक्टर निज्जर ने 2017 में अमृतसर दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। डॉ. निज्जर की ईमानदार छवि है। निज्जर पेशे से डॉक्टर हैं और इस वक्त सिखों के सबसे पुराने धार्मिक व शिक्षण संस्थान चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष भी हैं। डॉ. निज्जर के मंत्री बनने के बाद शहर के लोगों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed