फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know about Neeraj Chopra favourite food

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा की बाजुओं में बली जितना दम... पसंदीदा खाने का नाम जानते हैं आप

Mon, 28 Aug 2023 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 10:57 AM IST
सार

24 दिसंबर 1997 को जन्मे नीरज चोपड़ा मूलरूप से हरियाणा में पानीपत के गांव खंदरा के रहने वाले हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई की है। इसके बाद वह सेना में चले गए।  

विज्ञापन
Know about Neeraj Chopra favourite food
नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। 88.17 मीटर भाला फेंक वह विश्व विजेता बने तो गांव में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। 
विज्ञापन


24 दिसंबर 1997 को जन्मे नीरज चोपड़ा मूलरूप से हरियाणा में पानीपत के गांव खंदरा के रहने वाले हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई की है। इसके बाद वह सेना में चले गए। बली जितने दम से भाला फेंकने वाले नीरज शुद्ध शाकाहारी हैं। वे कड़ी ट्रेनिंग करते हैं तो उसी हिसाब से उनकी डाइट भी है। हालांकि अब भी उनका पसंदीदा खाना उनकी मां के हाथ का बना चूरमा है। 
विज्ञापन

नीरज के चाचा भीम ने मैच जीतने के बाद कहा कि देश की दुआओं से देश का सपना पूरा हो गया है। ये गौरव का क्षण है। देश के लिए ये बड़ी उपलब्धि है। ग्रामीणों व परिवार वालों ने भारत माता की जय के नारे व सीटी, ताली बजाकर खुशी मनाई।  

हंगरी के बुडापोस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज के लिए पहले से ही प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर शुरू हो गया था। जीत के बाद उनके पिता सतीश कुमार ने कहा कि बेटे ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया। वहीं उनकी मां सरोज देवी ने पहले ही कह दिया था कि बेटा इस बार फिर से स्वर्ण जीतेगा। मां के विश्वास पर नीरज खरे उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed