फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Knife attack on two real brothers and mother

Chandigarh News: दो सगे भाइयों और मां पर चाकू से हमला

Fri, 03 Nov 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Knife attack on two real brothers and mother
चंडीगढ़। सेक्टर-38 स्थित डड्डूमाजरा में शराब के नशे में अपने सगे भाइयों और मां पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर घायल दो भाइयों को जीएमएसएच-16 से पीजीआई रेफर कर दिया गया, जबकि मां का जीएमएसएच में इलाज चल रहा है। मलोया थाना पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, तेजधार हथियार से हमला करने, धमकाने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को वीरवार अदालत में पेश कर बुड़ैल जेल भेज दिया गया। घायल भाइयों के सिर, पेट, पीठ, चेहरे और बगल में चाकू से वार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी उसके व्यवहार के चलते छोड़कर जा चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

वारदात बीती रात लगभग नौ बजे की है। आरोपी अजय का बड़ा अनिल करवाचौथ पर अपनी पत्नी के साथ घर की छत पर था। यहीं आरोपी ने अपने बड़े भाई से झड़प शुरू करते हुए पानी की गड़वी गिरा दी। अनिल की पत्नी का कहना है कि उसका देवर अपनी मां को भी गालियां देने के साथ पीट रहा था। यह देख उनका पति शांत करवाने लगा तो विवाद शुरू हो गया। आरोपी का छोटा भाई राहुल बीच-बचाव करने आ गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इसके 15 से 20 मिनट बाद आरोपी कमानीदार चाकू लेकर नीचे आया और कोई कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही अपने बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। वहीं छोटे भाई पर भी चाकू बरसाए। इस दौरान अपने दोनों बेटों को छुड़ाने आई मां पर भी आरोपी ने चाकू से वार किया। घायलों को पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

छत से कूद कर जान देने की धमकी दी
इसके बाद नाटकीय अंदाज में आरोपी ने घर की छत से कूद कर आत्महत्या करने की धमकी दी। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। हमले में घायल राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह किसी सरकारी दफ्तर में ठेके पर नौकरी करता है। वहीं अनिल का फ्लैक्स का काम है। आरोपी अजय पहले सेक्टर 22 में फड़ी लगाता था मगर पिछले पांच-छह साल से कुछ काम नहीं कर रहा था और शराब पीने का आदी है। घायल अनिल का एक बेटा भी है, जो घटना के समय घर पर था और वह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed