फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kisan bhawan, balamkheere, sector 16, dangerous tree, chandigarh

किसान भवन से सेक्टर-16 के रोड पर पेड़ों पर लटकी 'मौत', बचकर चलें

Mon, 25 Apr 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 25 Apr 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
kisan bhawan, balamkheere, sector 16, dangerous tree, chandigarh
सेक्टर-35 किसान भवन चौक से सेक्टर-16 क्रिकेट ग्राउंड (22-23 की मुख्य सड़क पर) - फोटो : amarujala
शहर के मुख्य सड़कों की हरियाली लोगों को सुकून देती है। लेकिन शहर के करीब दो किलोमीटर की मुख्य सड़क पर लगे बालमखीरे के पेड़ लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इन पेड़ों पर लगे भारी भरकम फल आते जाते वाहनों तो कभी उन पर गिर रहे हैं। कई राहगीर पेड़ों से गिर रहे फलों से घायल तक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


सेक्टर-35 किसान भवन चौक से सेक्टर-16 क्रिकेट ग्राउंड (22-23 की मुख्य सड़क पर) तक सड़क के दोनों तरफ पेड़ों पर भारी भरकम बालम खीरे लगे हुए हैं। 5 से 8 किलो के भार के इन खीरों को देखकर आने जाने वालों के दिल दहल जाते हैं। कई साइकिल सवार इन फलों के गिरने से गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। लेकिन यूटी प्रशासन और इंजीनियरिंग विभाग इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। मामले में कई बार लोगों ने नगर निगम और प्रशासन के पास शिकायत भी की।
विज्ञापन


बालम खीरा गिरने से कई गाड़ियों को भी नुकसान हो चुका है। लेकिन सबसे अधिक जान का खतरा साइकिल चालक और दो पहिया वाहन चालकों को है। भारी भरकम बालम खीरा गिरते ही आदमी का अस्पताल पहुंचना तय है। कई नई गाड़ियों की छत पर बालम खीरा गिरने से नुकसान हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स ..
इस संबंध में मेरे पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है। पहली बार इस बारे में मुझे जानकारी मिली है। अगर लोगों को बालम खीरे से दिक्कतें आ रही हैं तो मैं सोमवार को ही संबंधित अधिकारियों को इस मामले में उचित कार्रवाई के आदेश दे दूंगा। 
मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर, चंडीगढ़ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed