फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Tractor sales up 17.35 percent in Haryana this year

किसानों की परेड से चमका ट्रैक्टर उद्योग, हरियाणा में दो माह में बिके 6000 ट्रैक्टर

Tue, 26 Jan 2021 02:52 PM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Tractor sales up 17.35 percent in Haryana this year
हिसार में निकला ट्रैक्टरों का काफिला। - फोटो : अमर उजाला

किसानों की ट्रैक्टर परेड से ट्रैक्टर उद्योग को जबरदस्त फायदा हुआ है। परेड में शामिल होने के लिए पिछले दो माह में करीब 6000 किसानों ने नए ट्रैक्टरों की खरीद कर डाली है। ट्रैक्टरों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 17.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नए ट्रैक्टर खरीदने वाले हरियाणा के किसानों का कहना है कि कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है।

विज्ञापन


तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले दो माह से सड़कों पर हैं। आंदोलन को मजबूत करने के लिए किसान दिसंबर में ही ट्रैक्टरों से दिल्ली कूच की घोषणा कर चुके थे। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की किसान संगठनों की घोषणा के बाद हरियाणा में ट्रैक्टर उद्योग में भारी उछाल आया है। किसानों ने ट्रैक्टर बनाने वाली नामी 14 कंपनियों से नए ट्रैक्टरों की खरीद की है। हरियाणा के प्रमुख डीलर भी ट्रैक्टरों की हो रही बिक्री को लेकर खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


दिल्ली जाने को खरीदा नया ट्रैक्टर
ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही एक नामी कंपनी का नया ट्रैक्टर खरीदा है। मेरे पास एक पुराना ट्रैक्टर था, वह बेच दिया है। किसानों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, इसलिए शामिल होना चाहते हैं। - सुखबीर सिंह, किसान, कैथल, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर बिक्री में आया उछाल : सिंह

एक ट्रैक्टर कंपनी के डीजीएम कर्मजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा में साल में औसतन 32 हजार के करीब ट्रैक्टरों की बिक्री होती है। इस बार किसान आंदोलन के चलते और खासकर ट्रैक्टर परेड को लेकर ट्रैक्टर बिक्री में उछाल आया है। एक अनुमान के मुताबिक यह बढ़ोतरी करीब 17.35 प्रतिशत ज्यादा है। एक और ट्रैक्टर एजेंसी के अधिकृत डीलर देवेंद्र सैनी ने बताया कि उसके पास दो एजेंसी हैं, दो माह में सामान्य से ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है। 


कहां पर कितने हैं ट्रैक्टर

  • जिला  : ट्रैक्टरों की संख्या
  • अंबाला :          10537
  • भिवानी :         30048
  • फरीबादाबाद :   3506
  • फतेहाबाद :      17882
  • गुरुग्राम :         5640
  • हिसार :           27035
  • झज्जर  :        18541
  • जींद :            15947
  • कैथल :         15294
  • करनाल :      19773
  • कुरुक्षेत्र  :      15118
  • महेंद्रगढ़ :      8501
  • नूंह     :         5852
  • पलवल :      14233
  • पंचकूला :      2729
  • पानीपत :     9985
  • रेवाड़ी  :       5429
  • रोहतक  :     11953
  • सिरसा :      30869
  • सोनीपत :    18612
  • यमुनानगर :  13308

(नोट : यह डाटा वर्ष 2018-19 का है सांख्यिकी विभाग हरियाणा से लिया गया है।)

जब हरियाणा बना तो केवल थे 4803 ट्रैक्टर
जब हरियाणा पंजाब से अलग होकर नया राज्य बना था तो उस समय प्रदेश में कुल 4803 ट्रैक्टर थे। इसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 1970-71 में 12312, 1980-81 में 52689, 1990-91 में 130246, वर्ष 2000-1 में 209613, 2010-11 में 262236 हो गई। वर्ष 2015-16 में 312476 हो गई और वर्ष 2018-19 में यह आंकड़ा 300792 तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed