फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan:  today agitating farmers will move towards Delhi again

Kisan Andolan : हरियाणा-पंजाब की कई सीमाओं पर पुलिस से टकराव, आज फिर दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे आंदोलनकारी किसान

Wed, 14 Feb 2024 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 04:58 AM IST
सार

कल दिन भर टकराव, झड़प, हिंसा और सरकार से गतिरोध के बीच किसान दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश करते रहे। बीती रात भर शंभू बॉर्डर पर हलचल होती रही और किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। आज फिर किसान दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। आज हालात कल से ज्यादा गंभीर होन की आशंका है। 

विज्ञापन
Kisan Andolan:  today agitating farmers will move towards Delhi again
दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा-पंजाब की कई सीमाओं पर पुलिस से टकराव के बावजूद आंदोलनकारी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। कल दिन भर टकराव, झड़प, हिंसा और सरकार से गतिरोध के बीच किसान दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश करते रहे। बीती रात भर शंभू बॉर्डर पर हलचल होती रही और किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। आज फिर किसान दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। आज हालात कल से ज्यादा गंभीर होन की आशंका है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


एमएसपी गारंटी कानून और कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों ने सरकार से वार्ता विफल होने के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए कूच कर दिया। पंजाब के विभिन्न इलाकों से ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर टेंट व राशन लेकर निकले किसानों को हरियाणा के बॉर्डर पर रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सील किए गए पटियाला के शंभू और जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की बीच कई बार टकराव हुआ। पथराव और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन और रबड़ की गोलियां चलाईं। जींद में किसानों पर लाठियां भी बरसाई गईं। दोनों बॉर्डर पर हुए टकराव में 100 किसान व अंबाला के नारायणगढ़ के डीएसपी समेत 19 जवान घायल हुए हैं। 

वहीं, पंजाब से सटी हरियाणा की सभी 14 सीमाओं पर करीब 20 हजार किसान जमा हैं। उनको रोकने के लिए हरियाणा में अर्धसैनिक बलों की 64 कंपनियां और पुलिस की 50 कंपनियां तैनात की गई हैं। अभी तक हरियाणा के किसी भी बॉर्डर से पंजाब के किसान आगे नहीं बढ़ पाए हैं। रात 8 बजे किसानों ने एलान किया कि अब वे बुधवार को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। रात को किसानों ने वहीं डेरा डाल दिया। 

किसानों के पथराव करने पर चलाए आंसू गैस के गोले : हरियाणा पुलिस
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने पहले हरियाणा पुलिस पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। किसी को भी उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं है। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। अभी तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

आंसू गैस के गोलों पर डाल रहे गीली बोरियां
शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस का असर खत्म करने के लिए किसानों ने गोलों पर पानी से भीगी बोरियां डालीं। आंखों व चेहरे पर जलन न हो इसके लिए पानी में भीगे कपड़े चेहरे पर डाल आगे बढ़े।

हरियाणा के किसान नेताओं को किया नजरबंद
पुलिस ने हरियाणा के किसान नेताओं के घर पर दबिश दी और करीब एक दर्जन किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया। बापौली थाना पुलिस मंगलवार सुबह गांव गढ़ी भलौर में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सूरजभान रावल के घर पहुंची। पुलिस ने उनको घर पर ही नजरबंद कर दिया है। इसके अलावा कई किसान नेता पुलिस की पकड़ से बचने अपने मोबाइल फोन बंद करके भूमिगत हो गए हैं।


दिल्ली के सभी रास्ते बंद
प्रदर्शनकारी किसानों के रुख को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के बॉर्डर मंगलवार सुबह से ही सील हैं। हरियाणा के पंजाब से जुड़े शंभू, ट्यूकर, चीका, दातासिंह वाला, खनौरी, डबवाली, कालांवाली, रोड़ी, रतिया, जाखल और टोहाना बॉर्डर पर आवाजाही पूरी बंद कर दी गई थी। दिल्ली से जुड़े सोनीपत के कुंडली और बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर को दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने कई लेयर में बैरिकेड लगाकर दिल्ली की तरफ आने-जाने वाले दोनों रास्तों को बंद कर दिया है। टीकरी बॉर्डर से दिल्ली की तरफ जाने वाले अन्य रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद करने के बाद केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट से वाहनों को निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed