हरियाणा में किसानों को रोकने पर सुखबीर बादल का ट्वीट, 'आज पंजाब का 26/11'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने किसानों के दिल्ली कूच पर ट्वीट किया। उन्होंने हरियाणा में किसानों पर वाटर कैनन के इस्तेमाल और उन्हें रोकने के प्रशासनिक प्रयासों को पंजाब का 26/11 बताया। उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक विरोध का अंत होते देख रहे हैं। किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए अकाली दल ने हरियाणा और केंद्र सरकार की निंदा की। सुखबीर ने कहा कि पंजाब के किसानों के अधिकारों की लड़ाई को वाटर कैनन के इस्तेमाल से नहीं रोका जा सकता।
"Today is Punjab’s 26/11. We are witnessing end of right to democratic protest. Akali Dal condemns Haryana govt & Centre for choosing to repress peaceful farmer movement. Battle for Punjab farmers' rights can't be throttled by using water cannons against them," tweets SAD Chief. pic.twitter.com/GyZXOhilzU
— ANI (@ANI) November 26, 2020विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लगाया आरोप
सुखबीर सिंह बादल ने किसानों के आंदोलन पर कहा है कि किसान अपनी लड़ाई किसी राजनीतिक झंडे के अधीन नहीं लड़ना चाहते। सभी पार्टियों से जुड़े किसान कृषि कानूनों के मुद्दे पर एक साथ हैं।
Farmers don't want to begin their campaign under any political flag. Farmers of all parties stand united on this (Farm Laws) issue. Captain Amarinder Singh played the most bungling role as he didn't protest at all: Shiromani Akali Dal Chief Sukhbir Singh Badal on Farmers' protest pic.twitter.com/JznWiHx6zJ
— ANI (@ANI) November 26, 2020
A CM's pressure on Centre matters a lot. If CM wants, he can resolve a lot of things. Captain Amarinder Singh should have put pressure by going to Delhi & holding a meeting with Centre. Also, I want to appeal farmers of Haryana that they should support Punjab farmers: Chief, SAD https://t.co/VuemLB5vpH pic.twitter.com/sm7Wy0JJnb
— ANI (@ANI) November 26, 2020
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मामले में बहुत ही ढुलमुल रवैया अपनाया है, क्योंकि उन्होंने बिल्कुल भी प्रदर्शन नहीं किया। सुखबीर सिंह बादल ने कहा मुख्यमंत्री को केंद्र पर दबाव बनाना चाहिए था। दिल्ली जाकर बैठकें करनी चाहिए थीं। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के किसानों से भी अपील करता हूं कि वो पंजाब के किसानों के साथ आएं और उनका समर्थन करें।
बता दें कि कृषि कानूनों के मुद्दे पर सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अकाली दल ने एनडीए से भी अपना नाता तोड़ लिया था। वहीं सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल और प्रेम सिंह चंदूमाजरा के नेतृत्व में अकाली दल ने चंडीगढ़ तक विशाल रोष मार्च भी निकाला था।