फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan News: Parliament Of Britain may be discuss on Kisan Andolan

किसान आंदोलन : ब्रिटेन में किसानों को मिला समर्थन, वहां की संसद में हो सकती है चर्चा, जानिए पूरा मामला

Fri, 05 Feb 2021 01:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Feb 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan News: Parliament Of Britain may be discuss on Kisan Andolan
किसान आंदोलन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों को दूसरे देशों में भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। कनाडा के बाद अब ब्रिटेन में किसान आंदोलन को लेकर एक लाख से अधिक लोगों ने रूचि दिखाई है। इसके बाद अब किसान आंदोलन की ब्रिटिश संसद में चर्चा करने की संभावनाएं बढ़ गई है। पंजाब के एनआरआई कोऑर्डिनेटर ने भी किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा मानवाधिकारों से जुड़ा है।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर चल रहा किसान आंदोलन अब दूसरे देशों में भी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, देश में जारी किसान आंदोलन को लेकर ब्रिटेन में एक कैंपेन चलाया गया था, जिसमें लाखों लोगों ने समर्थन दिया था। ब्रिटिश संसद की वेबसाइट पर बने एक प्लेटफार्म पर एक लाख दस हजार से अधिक स्थानीय लोगों ने किसान आंदोलन को लेकर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद किसान आंदोलन का मुद्दा ब्रिटिश संसद में उठाए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटिश संसद की वेबसाइट पर एक प्लेटफार्म है, जहां पर किसी भी मुद्दे पर लोग अपनी राय दे सकते हैं। यदि इस प्लेटफार्म पर उठाए गए किसी मुद्दे पर एक लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिलता है तो उसको बिटिश संसद में उठाया जा सकता है। भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भी एक लाख दस हजार लोगों ने इस प्लेटफार्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पंजाब में भी एनआरआई कोऑर्डिनेटर ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए आंदोलन को मानवाधिकार से जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन मानवाधिकारों का हनन है। देश के बाहर भी यदि यह मुद्दा उठता है तो कोई बुराई नहीं है। अब तक लगभग दो सौ किसानों की इस आंदोलन के दौरान मौत हो चुकी है। कई लापता हैं। ऐसे में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाना चाहिए। - करन रंधावा, एनआरआई कोऑर्डिनेटर, पंजाब सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed