फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan andolan News: More than 60 thousand tractors reached Delhi border for Republic day parade

किसानों की परेड : दिल्ली सीमा तक पहुंचे 60 हजार से अधिक ट्रैक्टर, नेशनल हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम

Tue, 26 Jan 2021 02:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सोनीपत Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kisan andolan News: More than 60 thousand tractors reached Delhi border for Republic day parade
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की सीमा पर 60 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंच गए हैं। इस कारण करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। सिंघु बॉर्डर से बहालगढ़ तक रास्ता पूरी तरह से बंद है। वहीं मुरथल तक कई स्थानों पर किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर लिए हैं। केएमपी-केजीपी पर भी किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर दिए हैं। इससे यहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन


इधर, पंजाब से ट्रैक्टर परेड के लिए सोमवार को भी किसानों के जाने का सिलसिला जारी रहा। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। किसानों ने अपने ट्रैक्टर पर किसान संगठनों के झंडे के साथ तिरंगा भी लगाया हुआ है। पंजाब के प्रमुख शहर जालंधर, लुधियाना, पटियाला से भी किसानों के परेड में शामिल होने जत्थे रवाना हुए। 
विज्ञापन


हर गांव से उम्मीद से ज्यादा ट्रैक्टर दिल्ली कूच कर रहे हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली को भारतीय गणराज्य और इसके सांविधानिक नैतिक-मूल्यों के जश्नों का प्रमाण करार दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों को ट्रैक्टर रैली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार किसानों की हार्ट अटैक से मौत

टीकरी बॉर्डर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रविवार रात तीन किसानों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतकों में दो किसान हिसार जिले के और एक किसान पंजाब के मानसा का रहने वाला था। वहीं पंजाब के जलालाबाद (फिरोजपुर) के माहमूजोइयां टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में दिल का दौरा पड़ने से एक और किसान की मौत हो गई। 

धारूहेड़ा होते हुए मानेसर जाएगी किसानों की ट्रैक्टर परेड
ट्रैक्टर परेड के लिए किसान सुबह नौ बजे पुलिस सुरक्षा में निकलेंगे। पुलिस ने रूट मैप तैयार कर लिया है। किसान हाईवे नंबर-48 से धारूहेड़ा होते हुए मानेसर जाएंगे। मानेसर एनएसजी कैंप से यू-टर्न लेकर लौट आएंगे।

पंजाब और हरियाणा से शामिल होंगे तीन लाख ट्रैक्टर
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में पंजाब और हरियाणा से लगभग तीन लाख ट्रैक्टर शामिल होंगे। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि अकेले उनके संगठन के ही पंजाब से एक लाख कार्यकर्ता 40 हजार ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर परेड में शामिल होंगे। 

वहीं, हरियाणा भाकियू और अन्य किसान संगठनों ने दावा किया है कि हरियाणा से एक लाख से ज्यादा ट्रैक्टर दिल्ली कूच करेंगे। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने दावा किया कि हर गांव से ट्रैक्टर दिल्ली के लिए निकल रहे हैं। पूरे प्रदेश को अलग-अलग जोन में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही हर गांव से निकलने वाले ट्रैक्टरों की रिपोर्ट ली जा रही है। वहीं, भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादुपुर ने कहा कि हरियाणा के हर गांव से ट्रैक्टरों के दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed