फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan : Farmers Unions can contest Punjab assembly elections 2022

विधानसभा चुनाव लड़ने के मूड में पंजाब के किसान, कहा- कोई भी पार्टी नहीं सुन रही हमारी आवाज

Wed, 13 Jan 2021 11:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan : Farmers Unions can contest Punjab assembly elections 2022
किसान आंदोलन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसान संगठन अब विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ये किसान संगठन साल 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने का मन बना रहे हैं। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ इन दिनों आंदोलन कर रहे किसान संगठनों का विचार है कि कोई भी राजनीतिक दल किसानों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


अब किसानों को खुद ही सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। हालांकि किसान संगठनों का यह भी कहना है कि विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में मौजूदा आंदोलन समाप्त होने के बाद विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान संगठनों ने राज्यभर में 26 जनवरी को दिल्ली चलो अभियान के लिए घर-घर मुहिम चलाई है। संगठनों के कार्यकर्ता सभी ग्रामीणों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी लोगों के घर-घर जाकर किसान आंदोलन से जुड़ने का आह्वान कर रहे हैं। भाकियू एकता डकोंदा, उगराहां और अन्य संगठन इस मुहिम में भी एकजुट हैं। इन संगठनों के नेताओं ने बताया कि किसानों की तरफ से यह मांग आ रही है कि जब कोई भी उनकी सुनने वाला नहीं है तो उन्हें खुद राजनीति में उतरना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में भाकियू एकता डकोंदा और भाकियू उगराहां का कहना है कि किसानों द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग तो आ रही है लेकिन इस समय संगठन का सारा ध्यान मौजूदा आंदोलन की कामयाबी पर है और इसी दिशा में सभी प्रयास भी किए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने और किसानों की घर वापसी के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed