फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan News: Farmer Leaders Will Announce Their Next Strategy On Sunday

Kisan Andolan: फिलहाल दिल्ली कूच नहीं; कल शुभकरण की अंतिम अरदास पर होगा एलान, बॉर्डर पर बढ़ेंगे मोर्चे

Sat, 02 Mar 2024 11:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2024 11:10 AM IST
सार

Farmers Protest News: किसान संगठन रविवार को दिल्ली कूच और अपनी अगली रणनीति का एलान करेंगे। इस बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर ट्रैक्टर ट्रालियों की संख्या बढ़ने लगी हैं। उधर, किसानों ने डबवाली सीमा पर भी धरने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kisan Andolan News: Farmer Leaders Will Announce Their Next Strategy On Sunday
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला तीन मार्च तक टाल दिया है। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता मनजीत सिंह राय और बलदेव जीरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली कूच पर तीन मार्च को शुभकरण की अंतिम अरदास (भोग) पर एलान किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, शंभू व खनौरी की तरह दिल्ली जाने वाले अन्य रास्तों पर भी मोर्चे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत डबवाली से की जा रही है। यहां भी बड़ी संख्या में किसानों को इकट्ठा किया जाएगा। सरकार अगर किसानों को आगे जाने देगी तो ठीक है, वरना किसान यहीं डटे रहेंगे, क्योंकि आंदोलनरत किसान जत्थेबंदियां नहीं चाहती कि संघर्ष में कोई और जान जाए। 
विज्ञापन


रविवार को बठिंडा के गांव बल्लो में शुभकरण की अंतिम अरदास के मौके पर सरवण सिंह पंधेर व जगजीत सिंह डल्लेवाल औपचारिक एलान करेंगे। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों से वहां पहुंचने की अपील की है। किसानों ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने आंसू गैस के गोले फेंकने के लिए इजरायल से मंगवाए गए ड्रोनों का इस्तेमाल किया है। किसानों ने साफ किया कि जब तक एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शंभू बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को शंभू बॉर्डर पर केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी कुछ किसान नेता पहुंचे। शंभू बॉर्डर पर करीब चार से पांच किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का काफिला लगा है, जिनमें किसान अस्थायी ठहराव बनाकर रह रहे हैं। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी टोलियों में आ रही हैं। किसानों के लिए आसपास के गांवों से लोग लंगर ला रहे हैं। विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियां भी दिन-रात शंभू बॉर्डर पर लंगर लगा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed