फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan Big revelation regarding Shubhakaran death in zero FIR

Kisan Andolan: जीरो FIR में बड़ा दावा- जींद में शुभकरण को लगी गोली, पिता ने बताया पूरा घटनाक्रम

Fri, 01 Mar 2024 01:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Mar 2024 01:59 PM IST
सार

किसान शुभकरण सिंह की मौत का मामला पंजाब में गरमा चुका है। बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष ने पंजाब सरकार को इस मामले में घेरा और जमकर हंगामा किया। उधर, पटियाला के पातड़ां थाने में दर्ज जीरो एफआईआर में बड़ा खुलासा हुआ है। एफआईआर के मुताबिक शुभकरण सिंह को गोली हरियाणा के जींद में लगी है।

विज्ञापन
Kisan Andolan Big revelation regarding Shubhakaran death in zero FIR
युवा किसान शुभकरण सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

किसान आंदोलन में 21 फरवरी को नौजवान शुभकरण को हरियाणा के जिला जींद के गढ़ी में सिर में गोली लगी थी। यह खुलासा इस मामले में बुधवार देर रात पटियाला पुलिस में दर्ज एफआईआर में हुआ है। दरअसल, हरियाणा का जींद जिला खनौरी के नजदीक पड़ता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक किसी भी वारदात संबंधी शिकायत मिलने पर जीरो एफआईआर किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज की जा सकती है। चाहे फिर संबंधित वारदात या घटना उस थाने के अंतर्गत हुई है या नहीं। अब पटियाला के थाना पातड़ां में दर्ज जीरो एफआईआर के मुताबिक शुभकरण के सिर में गोली हरियाणा के जींद में लगी है। 

विज्ञापन

पांच कदम आगे था, जब शुभकरण को लगी गोली: पिता

पिता चरनजीत सिंह ने पातड़ां पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटा शुभकरण उनसे केवल पांच कदम आगे था, जब हरियाणा की तरफ से चलाई गोली उसके सिर में पीछे की तरफ लगी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गया और तुरंत उसे एंबुलेंस में डालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन एक घंटे के बाद ही उन्हें सूचना मिली कि शुभकरण की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


पिता के बयान के मुताबिक 21 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में आंदोलनकारी किसानों ने बैरिकेड पार करके दिल्ली कूच करने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसी बीच किसान नेताओं से मिली हिदायत पर किसान 100-150 मीटर पीछे गए और पास के खेतों में खड़े थे लेकिन पुलिस ने फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत किसान मुड़कर अपनी ट्रालियों की तरफ भागे। इसी बीच जब शुभकरण अपने पिता से करीब पांच कदम आगे था तो उसके सिर में गोली लगी। एफआईआर में पुलिस ने रबड़ बुलेट, पैलेट या फिर गोली लगने से शुभकरण की मौत की बात कही है। फिलहाल शुभकरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed