{"_id":"5fddd8e36fa6cd1a6869f985","slug":"kirtan-darbar-organised-on-shaheedi-parv-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारों में कीर्तन, लगे अटूट लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारों में कीर्तन, लगे अटूट लंगर
Sat, 19 Dec 2020 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शहीदी पर्व पर लंगर छकते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व पर शनिवार को गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाए गए। चंडीगढ़ के सेक्टर 22 गुरुद्वारा साहिब में भाई जसविंदर सिंह जी पलसोरा चंडीगढ़ वाले, भाई अमरजीत सिंह पटियाला वाले, भाई सुखदेव सिंह दमदमी टकसाल, भाई कुलदीप सिंह और भाई मनिंदर सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापना कमेटी सेक्टर 22 के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने बताया कि शहीदी पर्व पर हजूरी रागी कीर्तन कर संगत को निहाल कर रही है। इसके साथ ही सुबह से अटूट लंगर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार को शहीदी पर्व पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया था। नगर कीर्तन शुरू होने से पहले दिल्ली में कृषि कानून को वापस कराने के लिए बैठे किसानों की जीत के लिए अरदास की गई। चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापन कमेटी की ओर से चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन और अलग अलग गुरुद्वारों, धार्मिक और सामजसेवी संस्थाओं के सहयोग के साथ सेक्टर- 22 के गुरुद्वारा साहिब से सजाया गया। सचखंड पालकी साहिब जत्था की ओर से बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाई गई पालकी साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहिब सुशोभित थे। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे।
विज्ञापन