{"_id":"b8ec9cc898697a5159db0cfe0989cd98","slug":"kirron-kher-will-not-go-oath-ceremony-of-khattar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ समारोह में नहीं पहुंचेंगे किरण, सुखबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ समारोह में नहीं पहुंचेंगे किरण, सुखबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Oct 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में शहर की सांसद किरण खेर शामिल नहीं होंगी। किरण खेर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए मौजूद होंगी।
विज्ञापन
उसके बाद सुबह 11.25 बजे की फ्लाइट से वे दिल्ली रवाना होंगी। मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली वापस लौट जाएंगे। दरअसल, मोदी ने सांसदों को सवा 3 बजे दिल्ली में निवास स्थान पर मीटिंग के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
इस मीटिंग में पहुंचने के लिए ही खेर सुबह की फ्लाइट से दिल्ली लौट जाएंगी। सांसद किरण खेर का कहना है कि उन्हें खट्टर के शपथ समारोह में शामिल न होने का काफी अफसोस है।
विज्ञापन
खेर ने कहा कि मेरा तो बहुत मन था कि मैं उनसे मिलूं। अब वे किसी दिन स्पेशल उन्हें बधाई देने जाएंगी। खेर ने कहा कि खट्टर के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बहुत खुशी है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं में भी शपथ समारोह में भाग लेने के लिए होड़ मची है। हर कोई शपथ समारोह में पहुंचने के लिए एंट्री पास का इंतजाम करने में जुटा हुआ है।
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। उनके मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह के अनुसार, डिप्टी सीएम परिवार सहित छुट्टी मनाने राजस्थान चले गए हैं।
जंगवीर के अनुसार, शनिवार शाम खुद मनोहर लाल खट्टर ने उप मुख्यमंत्री को फोन करके समारोह के लिए आमंत्रित किया, लेकिन सुखबीर ने उनसे असमर्थता जताते हुए कहा कि वह राजस्थान में होने की वजह से समारोह में पहुंच नहीं पाएंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री बादल के विशेष प्रमुख सचिव गगनदीप सिंह बराड़ के अनुसार, वे प्रधानमंत्री मोदी को रिसीव करेंगे और उनके साथ ही कार्यक्रम में पहुंचेंगे।