सांसद किरण खेर देंगी पति अनुपम को टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफूल की सांसद किरण खेर की आज अपने पति अनुपम खेर से टक्कर होने जा रही है। यह मुकाबला देखने को मिलेगा आज रिलीज होने वाली दोनों की फिल्मों में।
किरण खेर की शुक्रवार को खूबसूरत फिल्म रिलीज हो रही है। जबकि, उनके पति अनुपम खेर की दावत-ए-इश्क भी दर्शकों के सामने होगी। मजेदार बात यह की दोनों ने अपनी अपनी फिल्म में हीरोइन के माता, पिता का रोल अदा किया है।
खूबसूरत में किरण खेर पर केंद्रित एक गाना (मेरी मां का फोन) भी है। जोकि काफी चर्चित हो चुका है। वहीं, सांसद के पति अनुपम खेर दावत-ए- इश्क फिल्म में परिणीति चोपड़ा के पिता का रोल अदा कर रहे हैं। जबकि किरण खेर अपनी फिल्म में सोनम कपूर की मां का।
दोनों फिल्मों के बराबर-बराबर शो
इन दोनों फिल्म को देखने का क्रेज भी लोगों में बराबर है। इसके चलते शहर के सभी मॉल में दोनों फिल्मों के बराबर-बराबर शो रखे गए हैं। मॉल प्रबंधकों को उम्मीद है कि दोनों फिल्में अच्छा बिजनेस करेंगी।
डीटी मॉल के डिप्टी सिनेमा मैनेजर रोहित भारद्वाज ने बताया कि दावत-ए-इश्क फिल्म दहेज प्रथा पर चोट करती है। इस फिल्म के हीरो आदित्य राय कपूर लखनऊ के रहना वाले हैं, जबकि हीरोइन परिणीति चोपड़ा हैदराबाद की रहनी वाली हैं।
वहीं, खूबसूरत फिल्म 80 के दर्शक में आई रेखा की फिल्म की रिमेक है। इस फिल्म में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने रेखा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में पाकिस्तान के फवाद खान हीरो हैं।