{"_id":"585e8f004f1c1b0f15e39ebc","slug":"kiran-kher-writes-to-hrd-the-ssa-budget-seeking-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण खेर ने एचआरडी को लिखा पत्र, एसएसए बजट जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण खेर ने एचआरडी को लिखा पत्र, एसएसए बजट जारी करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
सांसद किरण खेर
- फोटो : अमर उजाला
सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) सोसायटी का बजट जारी करने के लिए सांसद किरण खेर ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चिट्ठी लिखी है। सांसद ने आग्रह किया कि बजट जारी होगा तो एसएसए टीचर्स की सैलरी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ऑफ मिनिस्ट्री वर्ष 2016-17 के तहत 65.68 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। इसके तहत जारी की गई 32.69 करोड़ रुपये की पहली किस्त को एसएसए सोसायटी खर्च कर चुकी है।
विज्ञापन
लेकिन 32.79 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त अभी तक जारी नहीं की गई है। वर्तमान समय में एसएसए सोसायटी अपने अधीनस्थ शिक्षकों की सैलरी दे पाने में असमर्थ है। सांसद किरण खेर ने अपनी चिट्ठी में बताया कि शिक्षकों की 2 से 3 महीने की सैलरी अभी बाकी है।
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने से इन शिक्षकों के परिवारों को मुश्किलें पेश आ रही हैं। उन्होंने चिट्ठी के माध्यम से मंत्री को संबंधित अथॉरिटी को आदेश जारी कर तुरंत फंड जारी करने की अपील की ताकि एसएसए की कार्यप्रणाली सुचारु तौर पर चलती रहे।