फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiran Kher Invitaion for Voters through Voice Message

'मैं किरण बोल रही हूं, मोदी की रैली में आएं'

Fri, 28 Mar 2014 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Mar 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
Kiran Kher Invitaion for Voters through Voice Message
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 29 मार्च को चंडीगढ़ आएंगे। मोदी की रैली में शामिल होने के लिए किरण खेर खुद शहरवासियों को निमंत्रण देंगी।
विज्ञापन


खेर खुद लोगों को फोन करेंगी और रैली का हिस्सा बनने का आह्वान करेंगी। यह संभव होगा एक वॉयस मैसेज से। भाजपा आईटी सेल ने किरण खेर का एक 25 सेकेंड का वॉयस मैसेज रिकॉर्ड किया है।

कॉल सेंटर की तरफ से लोगों के नंबर पर परमोशनल कॉल कर उन्हें यह मैसेज सुनाया जाएगा। ऐसा ही एक वॉयस मैसेज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का भी पहले से चल रहा है।
विज्ञापन


मोदी की रैली के बारे में संजय टंडन ने बताया कि इस रैली को भारत विजय रैली नाम दिया गया है। रैली का आयोजन सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में किया जाएगा।

यहां वीवीआईपी, वीआईपी और मीडिया के लिए अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे और पार्किंग के भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चंडीगढ़ पर बनाया गाना

टंडन ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को घर-घर जाकर संदेश दिया जा रहा है। वहीं लोगों को आकर्षित करने के लिए एक गाना भी तैयार किया गया है जोकि चंडीगढ़ पर आधारित होगा।

टंडन ने बताया कि रैली में 4 एलसीडी स्क्रीन होंगी, जिन पर कार्यक्रम आरंभ होने से पहले 15 मिनट की शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed