{"_id":"63ae7189b56a3805f23677c4","slug":"kiran-choudhary-targeted-the-leaders-of-his-own-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: किरण चौधरी का हुड्डा पर निशाना, बोलीं- एक धड़ा फैला रहा भाजपा में जाने की अफवाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: किरण चौधरी का हुड्डा पर निशाना, बोलीं- एक धड़ा फैला रहा भाजपा में जाने की अफवाहें
Fri, 30 Dec 2022 10:37 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:37 AM IST
सार
किरण चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर वह प्रदेशभर में घूम कर कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं और उनकी तकलीफें साझा कर रही हैं तो उससे सबको परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो पदों पर बैठे हैं, असल जिम्मेदारी तो उनकी है कि वह लोगों के बीच में जाएं और सभी को भारत जोड़ो यात्रा में साथ लेकर चलें।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता किरण चौधरी।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने एक बार फिर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान का नाम लिए बगैर निशाना साधा है। चौधरी ने कहा कि पार्टी के एक धड़े को उनसे परेशानी हो रही है। इसलिए वह जानबूझ कर उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाहें उड़ा रहे हैं। लेकिन वह बता देना चाहती हैं कि तोशाम में कोई उपचुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू किरण चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर वह प्रदेशभर में घूम कर कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं और उनकी तकलीफें साझा कर रही हैं तो उससे सबको परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो पदों पर बैठे हैं, असल जिम्मेदारी तो उनकी है कि वह लोगों के बीच में जाएं और सभी को भारत जोड़ो यात्रा में साथ लेकर चलें।
विज्ञापन
चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा के पहले चरण में 20 और 21 तारीख को वह वहीं पर थी लेकिन उसके बाद बीमार हो गई थीं, इसलिए हिस्सा नहीं ले पाईं। अब दूसरे चरण में वह जरूर हिस्सा लेंगी। इसके लिए संबंधित जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी की हैं। किरण चौधरी ने हरियाणा विधानसभा सत्र को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा में शराब घोटाले को लेकर जो हुआ बिल्कुल सही नहीं था। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को रद्द नहीं करना चाहिए था लेकिन सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं था। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद भी चर्चा नहीं होना विधानसभा में ब्लैक डे रहा। उन्होंने कहा कि शराब के गोदामों में सीसीटीवी कैमरा, प्रोटोकॉल को फॉलो करना चाहिए। हरियाणा में इथेनॉल प्रोसीजर फॉलो नहीं किया जा रहा है। ठेकों की फॉरेंसिक ऑडिट भी नहीं कराई जा रही है।