फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kiran chaudhary will be Congress legislature party leader

सोनिया की करीबी बनी विधायक दल की नेता

Tue, 11 Nov 2014 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Nov 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
kiran chaudhary will be Congress legislature party leader

कांग्रेस आलाकमान से नजदीकियां कांग्रेस विधायक किरण चौधरी के काम आई हैं। सोनिया गांधी ने तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया है। किरण चौधरी हुड्डा विरोधी खेमे की मानी जाती हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की पसंद हैं।

विज्ञापन


अब तक सरकार में रह कर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा विधायक दल की नुमाइंदगी कर रहे थे। लेकिन अब विधानसभा में उन्हें किरण चौधरी की बनाई रणनीति पर काम करना होगा। किरण को विधायक दल का नेता बनाकर कांग्रेस ने हुड्डा विरोधी कांग्रेसियों को संतुष्ट करने का काम किया है।
विज्ञापन


बीते दिनो प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल का नेता चुने जाने को लेकर मंथन हुआ था, लेकिन निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद हरियाणा प्रभारी शकील अहमद और बीके हरिप्रसाद यहां से तीन नामों का पैनल बनाकर ले गए थे। जिसमें कुलदीप शर्मा, किरण चौधरी और डा. रघुबीर कादियान का नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विधायक दल के नेता के तौर पर कांग्रेस में तीन नामों पर चर्चा हो रही थी। इसमें किरण चौधरी सहित गीता भुक्कल और रणदीप सिंह सुरजेवाला का नाम भी शामिल था। हुड्डा की पसंद की तौर पर गीता भुक्कल के नाम को आगे किया जा रहा था।

उधर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से किरण चौधरी को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया है।


किरण चौधरी 13वीं हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता होंगी। इससे पहले ट्विटर के जरिये भी डा. अशोक तंवर ने किरण चौधरी को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर सोनिया और राहुल गांधी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed