फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiran Chaudhary resigned from Haryana assembly speaker accepted

Haryana: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं किरण चौधरी ने छोड़ा विधायक पद, राज्यसभा में जानें की चर्चाएं तेज

Tue, 20 Aug 2024 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 11:10 AM IST
सार

तोशाम से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बनीं किरण चौधरी लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो गई थीं। किरण हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल की बहू हैं। 

विज्ञापन
Kiran Chaudhary resigned from Haryana assembly speaker accepted
किरण चौधरी - फोटो : X @officekiran

विस्तार

कुछ माह पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब उनकी राज्यसभा सदस्य चुने जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। भाजपा उनके नाम का आज एलान कर सकती है। आज शाम 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक भी बुला ली गई है।

विज्ञापन

राज्यसभा जाना लगभग तय 

हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर तस्वीर लगभग साफ होने लगी है। कांग्रेस से भाजपा में आई तोशाम से विधायक किरण चौधरी का राज्यसभा जाना लगभग तय है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किरण समर्थकों की मानें तो मंगलवार को वे विधानसभा पहुंच कर नामांकन-पत्र दाखिल कर सकती हैं। 21 अगस्त नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। वहीं, ऐसा होने पर भाजपा के कुलदीप बिश्नोई को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि इससे पहले वह हिसार से लोकसभा चुनाव की टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट रणजीत सिंह चौटाला को मिल गई थी।

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्ससभा की एक सीट खाली हुई है। 2019 में रोहतक से लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। दीपेंद्र के इस्तीफे से खाली हुई सीट उपचुनाव में भाजपा के खाते में जाना लगभग तय है। कांग्रेस पहले ही इस चुनाव में उम्मीदवार उतारने से इन्कार कर चुकी है। कांग्रेस का तर्क है कि उनके पास विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं है। लेकिन जजपा और इनेलो खुलेतौर पर कांग्रेस को उम्मीदवार उतारने और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का साथ देने का ऑफर दे चुके हैं। बावजूद इसके कांग्रेस इस चुनाव से दूरी बनाए हुए है। ऐसे में कांग्रेस से कुछ ही दिन पहले भाजपा में आईं किरण चौधरी का राज्यसभा जाना लगभग तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed