फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kinnar group climb Mount Friendship Peak Manali eunuchs welcomed Chandigarh temple

मनाली में माउंट फ्रेंडशिप पीक की चढ़ाई करेगा किन्नर समूह, देशभर से 45 किन्नरों के चंडीगढ़ पहुंचने पर किन्नर मंदिर में किया गया स्वागत

Sun, 04 Oct 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kinnar group climb Mount Friendship Peak Manali eunuchs welcomed Chandigarh temple
चंडीगढ़। समाज में स्त्री और पुरुष की तुलना में किन्नर को शारीरिक तौर पर कमजोर समझा जाता है। इसी सोच में बदलाव के उद्देश्य से देशभर से 45 किन्नर हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित माउंट फ्रेंडशिप पीक की चढ़ाई करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान किन्नर समूह शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचा। सेक्टर-26 स्थित किन्नर मंदिर में शहर के किन्नरों ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रुप के दिल्ली निवासी ट्रांसमैन आर्यन पाशा ने बताया कि उनकी टीम में हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, यूपी और चंडीगढ़ के किन्नर शामिल हैं। ये सभी हिमालय की बुर्वा रेंज के फ्रेंडशिप पीक की चढ़ाई करने के लिए जा रहे हैं। आर्यन ने बताया समाज में किन्नर को महिला और पुरुष की तुलना में शारीरिक तौर पर कमजोर माना जाता है। इसी भ्रांति को दूर करना हमारी इस पहल का उद्देश्य है। देश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में किन्नर एक साथ मिलकर पर्वत की चढ़ाई करेंगे। समाज में समान अधिकार नहीं मिलने के कारण ही इस कम्युनिटी के लोग खेलों में हिस्सा नहीं ले पाते। किन्नरों को खेलों में महिला-पुरुष के मुकाबले बहुत ही कम मौके दिए जाते हैं। पीयू से पहली पीएचडी ट्रांसजेंडर धनंजय चौहान ने बताया कि ग्रुप का चंडीगढ़ पहुंचने पर किन्नर मंदिर-26 में स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में चंडीगढ़ से किन्नर मंदिर की डेरा हेड कमली महंत भी उपस्थित रहीं। वहीं पर्वतारोही ट्रांस में किन्नर अखाडा की महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed