फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Killed in cold stores, labor contractor death

कोल्ड स्टोर में मारपीट, लेबर ठेकेदार की की मौत

Thu, 06 Nov 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 06 Nov 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं मौजूदा पार्षद के पुत्र और भतीजे सहित सात लोगों ने बराड़ा रोड स्थित कोल्ड स्टोर में घुस एक कर्मचारी से मारपीट की।
विज्ञापन


इस दौरान छुड़वाने आए लेबर ठेकेदार की मौत हो गई। पुलिस ने कोल्ड स्टोर मालिक की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक रोपड़ (पंजाब) के ठकराला का बताया गया है। वहीं जिस व्यक्ति को आरोपी पीटने के लिए आए थे वह नेपाल का बताया गया है। मामला अनर्गल फोन करने से जुड़ा बताया गया है।
विज्ञापन


बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

मंगलवार देर शाम को बराड़ा रोड पर स्थित कृष्ण कोल्ड स्टोर में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान दर्शन लाल निवासी ठकराला पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता कृष्ण कोल्ड स्टोर के मालिक विजय कुमार ने बताया की मंगलवार शाम को वह ठेकेदार दर्शन लाल के साथ कोल्ड स्टोर में बैठे थे।

इसी दौरान अचानक एक इनोवा गाड़ी में नगर पार्षद एवं पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिलोचन हांडा का पुत्र लाडी एवं भतीजा लाली पुत्र सतविंद्र हांडा तथा कल्याणा वासी सुखदीप पुत्र गुरमीत सहित 6-7 अन्य लोग आए। इन्होंने कोल्ड स्टोर में काम करने वाले नेपाल वासी शिवचरण के साथ गाली-ग्लौज तथा मारपीट की।

विजय के अनुसार जैसे ही दर्शन लाल उसे बचाने के लिए आया तो उन्होंने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में उनका ठेकेदार दर्शन लाल बेहोश हो गया।

उसे तत्काल नगर के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते उसे दूसरी जगह रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने शिकायकर्ता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 452 व 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed