फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kids carnival on chandigarh lake club

विशेष बच्चों के लिए किड्स कार्निवाल 12 को, पहुंचें

Fri, 11 Dec 2015 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Dec 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
kids carnival on chandigarh lake club

विशेष जरूरत वाले बच्चों में एक अलग तरह की प्रतिभा होती है। अक्सर कई माता-पिता इसे पहचान नहीं पाते और वह ऐसे बच्चों को घर में कैद जैसी स्थिति में रखते हैं। जबकि, इन्हें घर से बाहर आम बच्चों के बीच रखना चाहिए।

विज्ञापन


इनसे उनके मानसिक विकास के साथ ही शारीरिक विकास भी अच्छे से होता है और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्घि होती है। इसी उद्देश्य से देश में पहली बार विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए सिटी में खास तरह का कार्निवाल आयोजित किया जा रहा है। यह लेक क्लब में 12 दिसंबर को सेलिब्रेट किया जाएगा।
विज्ञापन


यह बात कही ‘एम पावर’ एनजीओ से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता और साइकालोजिस्ट भारती कपूर ने। वीरवार को लेक क्लब में पत्रकारों से वार्ता में भारती कपूर और शर्मिता भिंडर ने बताया कि वह काफी समय से विशेष जरूरत वाले बच्चों पर रिसर्च कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने एक एनजीओ बनाकर उनके लिए कुछ करने का सोचा। इसके तहत ही उन्होंने दो महीने पहले ‘एम पावर’ नामक एनजीओ का गठन किया। शर्मिता ने बताया कि उनका खुद का बेटा स्पेशल चाइल्ड है। लेकिन, उन्होंने कभी उसे यह महसूस नहीं होने दिया।

इसी दौरान वह ऐसे ही कई अन्य माता-पिता से मिली, जिनके बच्चे खास जरूरत वाले थे। इसके बाद उन्होंने ऐसे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक खास आयोजन करने की सोची। इसी के तहत 12 दिसंबर को लेक क्लब में सुबह 10 से शाम 7 बजे तक मेगा कार्निवाल फेस्ट एम-पावर जॉय आयोजित किया जाएगा।

इसमें पूरे ट्राइसिटी से बच्चे शिरकत करेंगे। यह एक खास तरह का कार्निवाल है, जिसमें स्पेशल बच्चों के लिए मनोरंजन से भरपूर कई गतिविधियां होंगी। इनमें बच्चों का फैशन शो भी होगा, जिसमें मॉडल्स भी वहीं होंगे और डिजाइनर्स भी। शो के दौरान कई जाने माने कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।

वहीं इसके अलावा कई तरह के स्टॉल्स, गेम्स, राइड्स, थीम आधारित डेकोरेशंस, फोटो बूथ, मेकअप और टैटू आर्टिस्ट के साथ ही फूड स्टॉल्स भी होंगे। भारती ने बताया कि कार्निवाल से होने वाले फंड का इस्तेमाल स्पेशल बच्चों के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा।


इसके तहत सरकार और निजी कंपनियों की मदद से बच्चों के लिए एक स्पेशल प्रिंटिंग सेटअप लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस आधुनिक कंप्यूटराइज्ड प्रिंटिंग सेटअप में स्पेशल और डिफरेंटली एबल्ड बच्चों के लिए प्रिंटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, एनिमेशन आदि में ट्रेनिंग का प्रबंध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed