फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and gang rape with married woman

पंजाब: घर से विवाहिता को किडनैप कर गैंगरेप

Thu, 26 Mar 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Thu, 26 Mar 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
kidnap and gang rape with married woman

वासना के भूखे भेड़ियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि घर के अंदर घुसकर विवाहिता को किडनेप किया और गैंगरेप कर भाग निकले। ये सनसनीखेज मामला, पंजाब के पठानकोट जिले में सामने आया।

विज्ञापन


मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए नूरपुर स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


23 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि गत रात्रि वह अपने घर सोई हुई थी। पंकज, शिव सिंह लंबू व राकेश कुमार तीनों मूल रूप से बिहार निवासी हैं और प्रवासी मजदूर के रूप में एक क्रशर पर काम करते हैं। रात के समय उक्त तीनों घर में घुस आए और उसके मुंह में कपड़ा ठुंसकर उठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों आरोपी भाग निकले। बाद में होश आने पर उसने अपबीती अपने पति को सुनाई।

डीएसपी नूरपुर कुलदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयानों पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का नूरपुर अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा।

बहला कर ले गया दिल्ली, कर दिया रेप

kidnap and gang rape with married woman

बटाला जिले के गांव पखोके टाहली की 35 साल की महिला ने गांव भागोवाल के रहने वाले एक युवक पर उसे बहला फुसला दिल्ली ले जाकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

ऊधर डेरा बाबा नानक की पुलिस ने उक्त पीड़िता के बयानों पर आरोपी युवक वीरू के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है मगर आरोपी युवक की गिरफतारी की पुष्टि नही हो सकी। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि 2 मार्च को सुबह 9 बजे वह बस में डेरा बाबा नानक से बटाला को जा रही थी।

इसी दौरान बस में एक युवक वीरू गांव भागोवाल 25 साल उसके साथ बैठ गया और बातों ही बांतों में उसे बहला फुसला लिया और उसे बस से दिल्ली ले गया।

वहां पहुंच कर उसने उससे दुष्कर्म किया। उक्त महिला ने युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि बड़ी मुश्किल से वह वहां से बस द्वारा13 मार्च को दिल्ली से अपने गांव पहुंची और उसके साथ हुई दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed