फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kho-kho: Chandigarh became champion among girls and Haryana among boys

खो-खो : लड़कियों में चंडीगढ़ और लड़कों में हरियाणा बना चैंपियन

Wed, 08 Jan 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kho-kho: Chandigarh became champion among girls and Haryana among boys
लड़कियों के वर्ग में विजेता चंडीगढ़ टीम।
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप संपन्न हो गई। मंगलवार को चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले कराए गए। लड़कियों के वर्ग में चंडीगढ़ और हरियाणा के बीच मैच हुआ। वहीं, लड़कों के वर्ग में हरियाणा और दिल्ली के बीच मैच खेला गया। इनमें चंडीगढ़ की लड़कियों की टीम ने हरियाणा को नौ अंकों और एक पारी से हराया, जबकि लड़कों में हरियाणा ने दिल्ली को तीन अंक और एक पारी से हराकर चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन

हरियाणा की लड़कियों की टीम ने टॉस जीता और पहले डिफेंस करने का निर्णय लिया। चंडीगढ़ की टीम ने अपनी पारी में 10 अंक अर्जित किए, जबकि हरियाणा अपनी पारी में एक पॉइंट ही बना पाई, जिससे यह मुकाबला चंडीगढ़ की खिलाड़ी लड़कियों ने नाै अंक एक पारी से जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इसमें निकिता को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, हरियाणा लड़कों ने टॉस जीता और अटैक करने का निर्णय लिया। हरियाणा ने अपनी पारी में 13 अंक बनाए, जिसे दिल्ली भेद नहीं पाई और 10 अंक ही बना पाई, जिससे हरियाणा इस मुकाबले को तीन अंक से जीती और चैंपियनशिप अपने नाम की। चैंपियनशिप में हरियाणा के अमित को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबलों के दौरान मुख्यातिथि के तौर पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन के चेयरमैन जस्टिस संत प्रकाश ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ खो-खो स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के प्रधान दीपक महाजन; महासचिव परमजीत सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना, कोच ऑफिशियल उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने चैंपियनशिप में जीती चंडीगढ़ व हरियाणा की टीमों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 25 राज्यों की पुरुष टीमों और 20 राज्यों की महिला टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article