फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kher MP in the House of the energy system of the latch connection

सांसद किरण खेर की सभा में कुंडी कनेक्शन से हुई बिजली की व्यवस्था

Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kher MP in the House of the energy system of the latch connection
किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो

सांसद किरण खेर की मनीमाजरा स्थित माडर्न कांप्लेक्स में हुई एक चुनावी सभा में बिजली की व्यवस्था कुंडी कनेक्शन से की गई। माडर्न कांप्लेक्स कैटेगिरी वन पार्क में बुधवार शाम को हुई चनावी सभा में साउंड सिस्टम और लाइट के लिए बिजली का कनेक्शन पार्क में लगे बिजली के खंभे के बॉक्स से कुंडी के जरिए लिया गया था। 

विज्ञापन


किरण खेर वार्ड नंबर 25 से भाजपा प्रत्याशी जगतार सिंह जग्गा के पक्ष में वोट मांगने सभा में पहुंची थीं।  सभा के दौरान माडर्न कांप्लेक्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कर्नल (रिटा. ) गुरसेवक सिंह ने पार्क में पानी की लीकेज की समस्या का हल कराने की मांग  सांसद से की।
विज्ञापन

 
जब कुंडी कनेक्शन के बारे में भाजपा प्रत्याशी जगतार सिंह जग्गा से बात की गई तो उनका कहना था कि उनो कार्यक्रम में बुलाया गया था। कार्यक्रम उन्होंने नहीं करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको नहीं पता किसने कुंडी कनेक्शन लगाया। वहीं वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश गोयल ने कहा किभाजपा इस तरह गलत कार्य करके सरकारी प्रापर्टी का गलत इस्तेमाल कर रही है। वह इस कुंडी कनेक्शन के खिलाफ चुनाव आयोग और बिजली विभाग को शिकायत करेंगे। 


साढ़े पांच बजे मेरे पास भी फोन आया था कि कार्यक्रम में कुंडी कनेक्शन से बिजली ली गई है। मैंने तुरंत कांप्लेक्स में जेई को भेजा तो कार्यक्रम खत्म हो चुका था। मेरे पास भी कुंडी कनेक्शन की फोटो आई है। जिसने भी यह किया था, उसके खिलाफ जांच करके कार्रवाई की जाएगी। -बलवीर सिंह, एसडीओ, बिजली विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed