फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khelo India Youth Games Haryana hopes from boxers

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: हरियाणा को बॉक्सरों से आस, पदक तालिका पर शीर्ष पर महाराष्ट्र, बेहद अहम मुकाबले आज

Mon, 13 Jun 2022 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Jun 2022 12:19 AM IST
सार

मध्य प्रदेश की विष्ता ठाकुर ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के कंपाउंड इवेंट के फाइनल में महाराष्ट्र की जी अदिति गोपीचंद ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games Haryana hopes from boxers
Khelo India Youth Games - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में हरियाणा के लिए सोमवार का दिन बहुत अहम है, क्योंकि आज होने वाले बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबले में जीत हरियाणा को शीर्ष पर पहुंचाएगी। फाइनल मुकाबले में हरियाणा के 12 खिलाड़ी, जबकि महाराष्ट्र के चार खिलाड़ी पहुंचे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों से दोनों राज्यों को जीत की आस है। अभी तक दोनों प्रदेशों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, क्योंकि महाराष्ट्र 42 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर है और 41 स्वर्ण पदक के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर काबिज है। 

विज्ञापन


हैंडबॉल के फाइनल मुकाबले में भी हरियाणा और महाराष्ट्र की टीम अगल-अगल आयुवर्ग में पहुंचेंगे। रविवार को हुए मुकाबले में हरियाणा और महाराष्ट्र ने 5-5 स्वर्ण पदक जीते। इसी के साथ महाराष्ट्र 42 स्वर्ण, 35 रजत और 30 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि हरियाणा 41 स्वर्ण, 35 रजत और 42 कांस्य पदक के साथ दूसरे नंबर कायम है।
विज्ञापन


रविवार को हरियाणा की तीरंदाज रिद्धि (गर्ल्स रिकर्व) और महाराष्ट्र की अदिति स्वामी (गर्ल्स कंपाउंड) ने अपने-अपने राज्यों के लिए स्वर्ण पदक के साथ खाता खेला। महाराष्ट्र की तैराक अपेक्षा फर्नांडिस ने 200 मीटर बटर फ्लाई और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दो स्वर्ण पदक जीते और टेबल टेनिस में महाराष्ट्र स्टार दीया चितले ने लड़कियों के एकल फाइनल में दिल्ली की लक्ष्या नारंग को 4-3 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषभ घुबड़े ने लड़कों के पोल मलखंब में महाराष्ट्र के लिए एक स्वर्ण पदक जोड़ा। हरियाणा के रवि और अनिल ने -81 किग्रा और +81 किग्रा जूडो स्वर्ण पदक जीता। स्वीमिंग में वीर खट्टर ने 23.94 के समय के साथ लड़कों की 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण और वंश पन्नू ने लड़कों में 27.84 के समय के साथ स्वीमिंग पूल स्वर्ण में पदक जीते।

आर्चरी में रिद्धि, अदिति, कपीश और कंदेरू ने स्वर्ण पदक पर लगाया निशाना 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत रविवार को आर्चरी के रिकर्व और कंपाउंड इवेंट के फाइनल मुकाबले हुए। लड़के और लड़कियों के वर्ग के फाइनल पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ग्राउंड के पास बने दशहरा ग्राउंड पर हुए। लड़कियों के रिकर्व के फाइनल में हरियाणा की रिद्धि ने अपने ही राज्य की तमन्ना को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

मध्य प्रदेश की विष्ता ठाकुर ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के कंपाउंड इवेंट के फाइनल में महाराष्ट्र की जी अदिति गोपीचंद ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पंजाब की अवनीत ने रजत और आंध्र प्रदेश की मदाला सूर्या ने कांस्य पर निशाना लगाया। लड़कों के रिकर्व इवेंट के फाइनल में राजस्थान के केजी कपीश सिंह ने स्वर्ण, राजस्थान के ही अजय कुमार ने रजत और पश्चिम बंगाल के जुवेल सरकार को कांस्य पदक मिला। लड़कों के कंपाउंड इवेंट के फाइनल में आंध्र प्रदेश के कंदेरू ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र के पार्थ ने रजत, दिल्ली के प्रियांशु ने कांस्य पदक हासिल किया। 

तमिलनाडु ने झारखंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता  
पंचकूला के सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में रविवार को फुटबाल का लड़कियों का फाइनल मुकाबला तमिलनाडु और झारखंड के बीच खेला गया। जिसमें शुरू से 1-0 से तमिलनाडु की टीम बढ़त के साथ झारखंड से आगे रही। आखिर में तमिलनाडु ने 2-0 से झारखंड को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं हैंडबॉल का सेमीफाइनल लड़कियों का मुकाबला दिल्ली और हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा ने दिल्ली को 7 प्वाइंट से हराकर फाइनल में जगह बना लिया। इसका फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश के साथ खेला जाएगा। वहीं लड़कों का हरियाणा और दिल्ली के बीच मुकाबला होगा।

आज होंगे ये मुकाबले 

  • सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सुबह 9 से 11 बजे तक लड़कों का फाइनल फुटबाल मुकाबला मिजोरम और केरल के बीच होगा 
  • सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सुबह 10 से 11:30 बजे तक हैंडबॉल का फाइनल हिमाचल और दिल्ली के बीच मुकाबला होगा 
  • सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बास्केटबॉल का मुकाबला सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक होगा  
  • सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सुबह 11:45 बजे लड़कों और लड़कियों के बॉक्सिंग के फाइन मुकाबले होंगे 
  • सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल के क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 10 से 1:00 बजे तक खो-खो के मुकाबले होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed