फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khelo India Youth Games 2021 will start from Panchkula on January 3

हरियाणा: तीन जनवरी को पंचकूला से होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 का आगाज, 8500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना

Thu, 30 Dec 2021 05:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Dec 2021 05:38 PM IST
सार

हरियाणा के पंचकूला से तीन जनवरी को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज होगा। देशभर से 8500 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना है। इस प्रतियोगिता में 25 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games 2021 will start from Panchkula on January 3
खेलो इंडिया यूथ गेम्स

विस्तार

हरियाणा ने पांच से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित होने वाले चौथे 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। तीन जनवरी 2022 को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में पंचकूला से इन खेलों का औपचारिक रूप से आगाज होगा।

विज्ञापन


यह निर्णय गुरुवार को हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 की कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्य सचिव एवं इन खेलों की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष संजीव कौशल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में कोविड महामारी अलर्ट के दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाएगा। 

तीन जनवरी, 2022 को होने वाले इस औपचारिक आगाज कार्यक्रम का आयोजन शाम 4.30 बजे पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष सभागार में होगा। जिसका लाइव प्रसारण सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर एवं सभागार के बाहर भी दिखाया जाएगा। औपचारिक आगाज कार्यक्रम में हरियाणा के ओलंपियन व अन्य खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि इस कार्यक्रम के दौरान खेलों के मस्कट धाकड़ व अधिकारिक जर्सी का भी अनावरण किया जाएगा। बैठक में हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक पंकज नैन ने खेलों के आयोजन की तैयारियों पर एक प्रस्तुतिकरण भी दी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ में 25 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे कि गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग भी शामिल हैं। इनकी प्रतियोगिताएं पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में करवाई जाएंगी। 


इन खेलों में देश के 15 आयु वर्ग व 17 आयु वर्ग के 8500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इसके अलावा, स्पोर्ट्स एक्सपो भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह, मुख्यमंत्री की उपप्रधान सचिव आशिमा बराड़, पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक और पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह समेत कार्यकारी समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed