फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khelo India Games: Football matches in PU start from today

खेलो इंडिया गेम्स : पीयू में फुटबॉल मुकाबले आज से शुरू

Sat, 04 Jun 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Games: Football matches in PU start from today
चंडीगढ़। खेलो इंडिया गेम्स का 4 जून से आगाज होने जा रहा है। मुकाबले पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम और चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में खेले जाएंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी को फुटबॉल और तीरंदाजी की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन

जहां एक ओर पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया खेलों की ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। वहीं, दूसरी ओर चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के फुटबॉल ग्राउंड पर खेलो इंडिया फुटबॉल के मुकाबले शुरू होंगे। इसके लिए पीयू के खेल विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। मैदान पूरी तरह से तैयार है और स्टाफ को पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया है। शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह पहला मैच सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चंडीगढ़ से 139 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। शहर के खिलाड़ी बास्केटबॉल, गतका, हैंडबाल, हॉकी, कबड्डी, मल्लखंब, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, जिमनास्टिक, जूडो, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती आदि खेलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ का खेलो इंडिया में अबतक का प्रदर्शन
गुवाहाटी में 22 जनवरी 2020 को आयोजित किए गए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण में चंडीगढ़ छह स्वर्ण, दो रजत और नौ कांस्य पदक के साथ अंक तालिका में 16वें स्थान पर था। पुणे में आयोजित दूसरे खेलों इंडिया गेम्स मे चंडीगढ़ ने दो स्वर्ण पदक, सात रजत और आठ कांस्य पदक के साथ कुल 17 पदक अर्जित किए और 22वें स्थान पर था। वहीं, नई दिल्ली में आयोजित पहले संस्करण में चंडीगढ़ ने आठ पदक जीते थे जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल थे और यूटी को 22वां स्थान प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed