फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khel Mahakumbh started today in Hisar of haryana

हरियाणाः 22 जिलों के हजारों खिलाड़ियों के बीच चैंपियन की जंग आज से, हिसार में खेल महाकुंभ

Tue, 13 Nov 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 13 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Khel Mahakumbh started today in Hisar of haryana
खेल महाकुंभ

खेल एवं युवा मामले विभाग के सौजन्य से तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का आगाज 13 नवंबर से होगा। प्रतियोगिता में 22 जिलों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए भिड़ेंगे। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों की फुटबाल और बास्केटबाल के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।  

विज्ञापन


खेल महाकुंभ का शुभारंभ जिला परिषद के चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा करेंगे। वे प्रदेश भर से आई टीमों के खिलाड़ियों द्वारा किए जाने वाले मार्च पास्ट की सलामी भी लेंगे। इसके बाद खेल मुकाबले शुरू हो जाएंगे। समारोह के समापन पर 15 नवंबर को उपायुक्त अशोक कुमार मीणा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


देर शाम तक पहुंचीं टीमें
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश के लगभग सभी जिलों की टीमें हिसार पहुंच गईं। केवल फतेहाबाद की टीमें हिसार नहीं पहुंची है, उनके मंगलवार सुबह पहुंचने की सूचना आई है। दोपहर बाद चार बजे से टीमों का स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गया था। इसके साथ ही टीमों के साथ आए कोच और स्टाफ सदस्यों ने अपनी टीमों के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराना आरंभ कर दिया था। पहले पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने सोमवार शाम को स्टेडियम में अभ्यास भी किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



देर रात तक फतेहाबाद को छोड़कर सभी टीमें हिसार पहुंच चुकी हैं। फतेहाबाद की टीमें मंगलवार सुबह पहुंचेंगी। सभी खिलाड़ियों की ठहरने की उचित व्यवस्था कर दी गई है। बाहर से आए सभी कोच के ठहरने का इंतजाम जाट कॉलेज में किया गया है। टीमों के साथ आईं महिला स्टाफ सदस्य महिला खिलाड़ियों के साथ और पुरुष स्टाफ सदस्य पुरुष खिलाड़ियों के साथ रुकेंगे।  -जसराम, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, जिला खेल विभाग, हिसार


प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाहर से आई टीमें हमारी मेहमान हैं और उनका आदर-सत्कार हमारा फर्ज है। खिलाड़ियों को खेलने से लेकर ठहरने, खाने-पीने आदि की किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।  -गंगादत्त यादव, जिला खेल अधिकारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed