फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Khattar said the CM gourd in hand, his farm is

हाथ में लौकी लेकर सीएम खट्टर बोले, अपने खेत की है?

Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Khattar said the CM gourd in hand, his farm is
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश में डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 वर्ष करने के साथ ही अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग सरकार ने मान ली है। ऐसे में हड़ताल पर जाने का कोई औचित्य नहीं है। 

विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय के कर्मचारियों की मांग भी बातचीत के माध्यम से पूरी कर दी जाएंगी।  मुख्यमंत्री पंचकूला में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने बाद के सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे 26 और 27 अक्तूबर को डॉक्टरों और स्थानीय निकाय के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने पर किए आह्वान पर प्रतिक्रिया जानी थी। 
विज्ञापन


एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा देवी मंदिर लिफ्टें तैयार की जा रही हैं। इससे माता के दर्शन करने में बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंदों को सुविधा होगी। सेब मंडी और किसान मार्केट के संबंध में पूछे गए प्रश्न के संबंध में उन्होंने कहा कि सेब मंडी से न सिर्फ हरियाणा पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सेब उत्पादकों और अन्य  किसानों को अपनी उपज सीधे बेचने से मुनाफा होगा साथ ही ट्रेडर्स और उपभोक्ताओं को ताजा फल व सब्जियां उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जैसे ही किसान बाजार में पहुंचे तो उन्होंने एक-एक स्टाल्स का दौरा किया। कुछ दुकानदारों के पास सीएम रुके भी और सब्जियां देखीं। किसान बाजार में एक स्टाल पर सीएम पहुंचे और एक लौकी अपने हाथ में उठा ली। 

उनके साथ चल रहे हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने एक बैंगन उठाया। इतने में ही सीएम ने दुकानदार से पूछा, अपने खेत की है? सीएम को सामने देख दुकानदार ने कहा, नहीं बाजार से लाया हूं। 


इसके बाद सीएम ने एक दुकान में रखा कैरीबैग देखा तो पूछा कि क्या ये पॉलीथीन है, दुकानदार ने झट से यह कैरीबैग सीएम की ओर बढ़ा दिया, सीएम ने कैरीबैग देखकर संतुष्टि जताई और आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed