फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khattar opened secret of his life, he fought the first election under the supervision of modi

खट्टर ने खोले अपने जीवन के राज, मोदी की देखरेख में लड़ा था पहला चुनाव

Tue, 13 Dec 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Dec 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Khattar opened secret of his life, he fought the first election under the supervision of modi
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

यूटी प्रशासन अगर मेट्रो पर काम शुरू करता है तो हरियाणा सरकार सबसे पहले अपना शेयर देगी। फिर मनसा देवी से चंडीगढ़ के दूसरे कोने तक का सफर तय करने में लोगों को 15 मिनट लगेंगे।

विज्ञापन


यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मनीमाजरा में कही। वह वार्ड-26 से भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की चुनावी सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनीमाजरा में हरियाणा के बहुत लोग रहते हैं। 
विज्ञापन


कई बार दिल करता है कि इसको चंडीगढ़ कहें या हरियाणा। इस पर आप लोगों का हक है। लेकिन चंडीगढ की सेवा करने का मैं भी अपना अधिकार मनाता हूं। 

खट्टर ने कहा कि चंडीगढ़ से उनका संबंध 1978 से है, जब वह लॉ की परीक्षा देने आए थे। उसे समय से चंडीगढ़ आना-जाना है। इसके बाद जब 1996 में ज्ञान चंद्र गुप्ता ने नगर निगम का चुनाव लड़ा तो उस समय भी चंडीगढ़ में काफी समय तक रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे लाल बत्ती लगाकर

Khattar opened secret of his life, he fought the first election under the supervision of modi
नगर निगम चुनावों में उतरे सीएम खट्टर

उस चुनाव नगर निगम की 20 सीटों में से 15 सीटें भाजपा ने जीती थी। वह मेरा पहला चुनाव था। वह चुनाव भी मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में लड़ा गया था। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, वार्ड-25 के प्रत्याशी जगतार जग्गा, भाजपा नेता सुरेश वर्मा, बलजीत ढिल्लो और सुशील जैन मौजूद रहे।

250 लोग भाजपा में शामिल
भाजपा नेता सुशील जैन ने इस दौरान दावा किया कि कांग्रेस के 250 लोगों को भाजपा ज्वाइन करवाई। इसमें यूथ कांग्रेस के जुड़े नेता रविंद्र लोहट और विजय वैद्य को मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी ज्वाइन करवाई। इस कार्यक्रम में पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी पहुंचे थे। 

ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे लाल बत्ती लगाकर
हरियाणा के मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे। जबकि पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता अपनी इनोवा गाड़ी में लाल बत्ती लगाकर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed