{"_id":"5922eeb94f1c1b43148b457e","slug":"khattar-in-singapore-ready-to-investments-for-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"14 हजार तालाबों की तस्वीर बदलेगा सिंगापुर, हरियाणा में होगा 'मैगा' निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 हजार तालाबों की तस्वीर बदलेगा सिंगापुर, हरियाणा में होगा 'मैगा' निवेश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 May 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार और सिंगापुर न्यू वाटर अथॉरिटी मिलकर प्रदेश के 14 हजार तालाबों की सूरत बदलेंगे। दोनों के बीच तालाबों के जीर्णोद्धार को लेकर सहमति बन गई है। राज्य में पेयजल संस्थान की स्थापना भी की जाएगी। सिंगापुर की प्रैट एंड व्हिटनी कंपनी ने हरियाणा में 400 करोड़ रुपये के निवेश से अनुसंधान एवं विकास सुविधाएं स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सोमवार को सिंगापुर में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दौरे के दूसरे दिन बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्मार्ट सिटी, कौशल विकास, वित्त पोषण, एरो स्पेस, प्रतिरक्षा विनिर्माण के क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों के साथ बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने न्यू वाटर अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर की न्यू वाटर फेसिलिटी का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री हरियाणा में भी ऐसी सुविधा विकसित करना चाहते हैं।
न्यू वाटर अथॉरिटी ने देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनाई गई जल शोधन प्रौद्योगिकी की जानकारी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर में प्रैट एंड व्हिटनी एमआरओ फेसिलिटी का दौरा किया। इस दौरान एविएशन हब से संबंधित मुद्दों और हब के विकास के लिए जरूरी पारिस्थितिकी तंत्र पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद प्रैट एंड व्हिटनी ने 400 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जाहिर की।

30 प्रमुख सीईओ के साथ बैठक
सीएम मनोहर लाल
- फोटो : file photo
मनोहर लाल ने बुनियादी ढांचे और रीयल एस्टेट के क्षेत्र में सिंगापुर आधारित शीर्ष निवेशकों के साथ बैठक भी की। इसमें लगभग 30 प्रमुख सीईओ शामिल हुए। उन्होंने स्मार्ट सिटी, ठोस कचरा शोधन, गंदे पानी के शोधन, स्वास्थ्य देखभाल और बीमा के क्षेत्र में गहरी रुचि दिखाई।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा की प्रगति और सरकार की ओर से अवसंरचना क्षेत्र में निवेशकों को दिए जा रहे प्रोत्साहनों पर विस्तार से चर्चा की। गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी, नांगल चौधरी में लॉजिस्टिक्स हब, गुरुग्राम से बावल के बीच मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, हिसार में एविएशन हब और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ ग्लोबल इकोनॉमिक कॉरिडार जैसी विभिन्न परियोजनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने निवेशकों सेे प्रदेश में आने और निवेश का आग्रह किया। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सीईओ को नीतिगत ढांचे, प्रोत्साहन अवसंरचना और ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के माध्यम से उद्यमों के विकास के लिए उपलब्ध अनुकूल माहौल के बारे में बताया।
पांच कंपनियों ने दिखाई निवेश में रुचि
उद्योग विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने प्रदेश में विद्यमान अवसरों पर प्रस्तुति दी। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के प्रबंध निदेशक राजा शेखर वुंडरू भी मुलाकात के दौरान उपस्थित रहे। इसके बाद हाईफ्लूक्स, ईकोसॉफ्ट, एस्कॉट, मेप्लेटरी, लॉजिस्टिक्स व अन्य कंपनियों ने हरियाणा में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है।