{"_id":"9e6c0dacf73fc235b5bb6994ca44a2f0","slug":"khattar-govt-mlas-will-donate-full-salary-for-jammu-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपया रखकर पूरा वेतन दान करेंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रुपया रखकर पूरा वेतन दान करेंगे विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Nov 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सभी नवनिर्वाचित विधायक अपना पहला वेतन जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्य के लिए दान करेंगे। सभी विधायक सिर्फ एक रुपया ही वेतन में से अपने पास रखेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को सभी नव निर्वाचित विधायकों को अपने पहले वेतन में से एक रुपया रखकर शेष राशि को जम्मू-कश्मीर राहत कार्य के लिए दान करने का प्रस्ताव विधानसभा में रखा।
विज्ञापन
इस प्रस्ताव का सदन ने समर्थन किया। सीएम ने सत्र के अंत से लेकर चालू सत्र के आरंभ तक की अवधि के दौरान मरने वाले हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्यों, स्वतंत्रता सेनानियों, हरियाणा के शहीदों तथा हरियाणा विधानसभा सदस्यों के निकट संबंधियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
सदन ने जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ में मरे लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुज्जर ने भी दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इनेलो विधायक अभय चौटाला और कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी अपनी पार्टियों की ओर से शोक प्रस्ताव पढ़ा। सदन ने हरियाणा विधानसभा के भूतपूर्व सदस्यों जयपाल सिंह आर्य और रामजी लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।