फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khap mahapanchayat held in Hisar demanding CBI inquiry into death of Sonali Phogat

Sonali Phogat: सीबीआई जांच के लिए बैठी खाप महापंचायत, सरकार को दिया 23 सितंबर तक का अल्टीमेटम

Sun, 11 Sep 2022 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 11 Sep 2022 04:40 PM IST
सार

सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान और सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने 27 अगस्त को दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन
Khap mahapanchayat held in Hisar demanding CBI inquiry into death of Sonali Phogat
हिसार में खाप महापंचायत - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट मौत मामले में रविवार को हिसार की जाट धर्मशाला में सर्व खाप महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की कई खापों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन बाबूलाल ने किया। सोनाली की बेटी यशोधरा ने खाप प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर सहयोग करें। महापंचायत में सरकार को 23 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया है। 

विज्ञापन


खाप प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर 23 तारीख तक सरकार ने सीबीआई जांच नहीं करवाई तो 24 को दोबारा से खाप पंचायत जाट धर्मशाला में करवाई जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा की मांग को लेकर खापों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी आवास पर पहुंचा। सोनाली की बेटी यशोधरा और जो केस की पैरवी कर रहे हैं, उनको सुरक्षा देने की मांग की गई। इस पर पुलिस प्रशासन की तरफ से यशोधरा को दो महिला पुलिस कर्मचारी उपलब्ध करवा दी गईं।

विज्ञापन

परिवार संतुष्ट नहीं तो सीबीआई को सौंप देंगे जांच

वहीं सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमने लिखित में सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन उन्होंने कहा है कि पहले गोवा अपनी जांच पूरी करेगा और अगर परिवार इससे संतुष्ट नहीं है तो जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में हैं दोनों आरोपी

सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने दो दिन के रिमांड के बाद दोनों आरोपियों सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गोवा पुलिस अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। एक सितंबर से मामले की जांच डीएसपी जिबवा दलबी कर रहे हैं। मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर रविवार को जाट धर्मशाला में सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत का आयोजन किया गया। 

सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान और सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने 27 अगस्त को दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान गोवा पुलिस की दो सदस्यीय टीम हरियाणा आई थी। रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया। बाद में फिर दो दिन के रिमांड पर लिया। अब अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 14 दिन के रिमांड के दौरान गोवा पुलिस सोनाली की मौत के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। 

सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका का कहना है कि मौत मामले की सीबीआई जांच को लेकर रविवार को जाट धर्मशाला में सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत में जो फैसला लिया जाएगा वो परिवार को मंजूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed