फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khanna Police arrested accused of attacking police in Machiwara Sahib

Khanna: पुलिस पर हमला कर रेत से भरी ट्रॉली छुड़ाने के मामले में 10 गिरफ्तार, आरोपियों में किसान नेता भी शामिल

Tue, 25 Jul 2023 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 12:48 PM IST
सार

पकड़े गए कुलदीप सिंह ग्रेवाल के खिलाफ वर्ष 2014 में माइनिंग एक्ट का केस दर्ज हुआ था। उसी समय से कुलदीप का नाता माइनिंग माफिया से बताया जा रहा है। कुलदीप के खिलाफ 2 अन्य केस भी दर्ज हैं। उसके बेटे गगनदीप सिंह गगन के खिलाफ बंदी बनाने, चोरी और मारपीट के दो केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Khanna Police arrested accused of attacking police in Machiwara Sahib
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पुलिस जिला खन्ना के माछीवाड़ा साहिब इलाके में 20 जुलाई की रात को माइनिंग माफिया ने पुलिस पर हमला करके रेत से भरी ट्रॉली और आरोपी छुड़ा लिए थे। इसके बाद एसएसपी अमनीत कौंडल ने विभिन्न टीमों का गठन किया था। अब इस केस में किसान नेता समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


इनके कब्जे से रेत से भरी ट्रॉली, 4 बाइक, 1 ऑल्टो कार, मोबाइल, पर्स और डंडे बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, किसान नेता समेत सभी आरोपियों का माइनिंग माफिया से पुराना नाता है। कई आरोपियों के खिलाफ कत्ल, इरादा-ए-कत्ल जैसे संगीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: अनस ने पहले विजय बनकर बनाए संबंध, फिर शादी के लिए रख दी ऐसी शर्त... फंदे पर झूल गई किशोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


12 पर दर्ज हुआ था केस
एसएसपी कौंडल ने बताया कि 20 जुलाई की रात को एक पुलिस पार्टी ने अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को आरोपी समेत पकड़ा तो माइनिंग माफिया ने पुलिस पर हमला कर दिया था। आरोपी एक एएसआई समेत चार कर्मियों को घायल करके ट्रैक्टर ट्रॉली और आरोपी छुड़ाकर ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
 मामले में मुख्य आरोपी भारतीय किसान यूनियन एकता-उगराहां समराला इकाई का अध्यक्ष कुलदीप सिंह ग्रेवाल निकला। उसका बेटा गगनदीप सिंह गगन भी हमले के दौरान पिता के साथ था। 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
मामले में गांव टंडी मंड के रहने वाले कुलदीप सिंह ग्रेवाल, उसके बेटे गगनदीप सिंह गगन, वेदपाल, उसके पिता ऋषिपाल, गुरप्रीत सिंह लड्डू, जरनैल सिंह, कुलविंदर सिंह, मंड झड़ौदी के रहने वाले मनप्रीत सिंह, रोपड़ के गांव फतेहपुर के रहने वाले गुरविंदर सिंह गुड्डू, शेरपुर मंड के रहने वाले नरेश उर्फ तोता को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में एसपी (आई) डॉ. प्रज्ञा जैन, डीएसपी वरियाम सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज अमनदीप सिंह, समराला थाना एसएचओ भिंदर सिंह और सब इंस्पेक्टर संतोख सिंह की टीमों का अहम रोल रहा।


जानकारी के अनुसार, किसान नेता कुलदीप सिंह ग्रेवाल के खिलाफ वर्ष 2014 में माइनिंग एक्ट का केस दर्ज हुआ था। उसी समय से कुलदीप का नाता माइनिंग माफिया से बताया जा रहा है। कुलदीप के खिलाफ 2 अन्य केस भी दर्ज हैं। उसके बेटे गगनदीप सिंह गगन के खिलाफ बंदी बनाने, चोरी और मारपीट के दो केस दर्ज हैं।

वहीं गुरप्रीत लड्डू के खिलाफ इरादा कत्ल के दो, कत्ल का एक, माइनिंग के दो, चोरी के दो और घर में घुसकर हमला करने के केस समेत कुल 8 केस दर्ज हैं। जरनैल सिंह रिंकू के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, कत्ल, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत 3 केस दर्ज हैं। कुलविंदर सिंह काला के खिलाफ कत्ल के दो, माइनिंग का एक, धोखाधड़ी व चोरी का एक, इरादा कत्ल का एक, सरकारी ड्यूटी में बाधा के दो केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed