{"_id":"605e4feb8ebc3e8d1a1541fc","slug":"khalsai-sports-fair-on-29th-children-will-show-their-talent-chandigarh-news-pkl4084855107","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसाई खेल मेला 29 को.. बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसाई खेल मेला 29 को.. बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। होला मोहल्ला के अवसर पर 29 मार्च को डड्डूमाजरा स्थित खेल स्टेडियम में खालसाई खेल मेले का आयोजन होगा। गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब सोसाइटी गांव डडडूमाजरा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ी अपनी आयु वर्ग के हिसाब से प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। एक खिलाड़ी केवल दो प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। उम्र के साक्ष्य के लिए हर खिलाड़ी को पहचान पत्र साथ रखना होगा। सभी खिलाड़ी खेल के पोशाक पहनकर ही खेल में हिस्सा ले सकेंगे।
खेल का पूरा प्रबंध चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन जत्थेदार तारा सिंह की ओर से होगा। इस मौके पर सेक्टर- 34 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान साधु सिंह, पूर्व प्रधान अमर सिंह, चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के महासचिव रघबीर सिंह रामपुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। संगठन के चेयरमैन जत्थेदार तारा सिंह ने बताया कि खेल मेला का शुभारंभ चंडीगढ़ प्रशासन के खेल निदेशक तेजदीप सिंह सैनी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोविड के नियमों का पालन होगा। इस खेल मेला की प्रशासन से अनुमति मिल गई है।
लड़कों की प्रतियोगिता
पांच वर्ष तक उम्र के बच्चे : सिर पर किताब रखकर 50 मीटर की दौड़।
छह से सात वर्ष उम्र के बच्चे : सिर पर किताब रखकर 50 मीटर और एक सौ मीटर की दौड़।
आठ से दस वर्ष उम्र के बच्चे : सिर पर किताब 50 मीटर और एक सौ मीटर की दौड़।
11 से 14 वर्ष के बच्चे : एक सौ मीटर और दो सौ मीटर की दौड़, लंबी छलांग, गोला फेंक और स्लो साइक्लिंग।
15 से 18 वर्ष के बच्चे : एक सौ मीटर, दो सौ मीटर और चार सौ मीटर और आठ सौ मीटर की दौड़ के अलावा लंबी छलांग और गोला फेंक।
लड़कियों की प्रतियोगिता
पांच वर्ष : 50 मीटर की नींबू और चम्मच दौड़ के अलावा स्किपिंग दौड़।
पांच से सात वर्ष : सिर पर किताब रखकर पचास से एक सौ मीटर की दौड़।
आठ से दस वर्ष : पचास से एक सौ मीटर की नींबू और चम्मच दौड़ के अलावा स्किपिंग दौड़।
11 से 14 वर्ष : एक सौ मीटर, दौ सौ मीटर तक की नींबू और चम्मच दौड़ के अलावा स्किपिंग दौड़।
15 से 18 वर्ष : एक सौ, दौ सौ और चार सौ मीटर दौड़ के अलावा गोला फेंक।