फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khalsa Sajna Day and Vaisakhi tomorrow .. grand event to be held in Gurugharas of Chandigarh

खालसा साजना दिवस और वैसाखी कल.. चंडीगढ़ के गुरुघरों में होगा भव्य आयोजन

Mon, 12 Apr 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Khalsa Sajna Day and Vaisakhi tomorrow .. grand event to be held in Gurugharas of Chandigarh
चंडीगढ़। शहर के गुरुद्वारों में खालसा सृजन दिवस और वैसाखी की तैयारियां पूरी हैं। मंगलवार को कीर्तन दरबार सजेंगे। संगत निहाल होगी। अटूट लंगर वरतेगा। यह सब होगा कोविड संक्रमण संबंधी बचाव के दिशा निर्देशों के साथ। सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि की पूरी व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंधकों की ओर से की गई है। यहां तक कि माथा टेकने के लिए शीशे का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे सेवादार लगातार सैनिटाइज करते रहेंगे। रागी जत्थे पंथ की वीरता का गुणगान करेंगे। आइए जानते हैं किस गुरुद्वारे में क्या तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

वैसाखी वाले दिन ही सजाया गया खालसा पंथ
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने वर्ष 1699 में वैसाखी वाले दिन श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ सजाया था। पंज प्यारे सिंह सजाए। यह दिन श्री गुरु नानक देव जी के समय में वैसाखी के रूप में मनाया जाता था। गुरु अमर दास जी के समय में जोड़ मेले के रूप में मनाया जाता था। 1699 के बाद से खालसा साजना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। -ज्ञानी बलवंत सिंह, हेड ग्रंथी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 19
विज्ञापन

इस बार जल्द शुरू करेंगे लंगर
गुरुद्वारा साहिब में लंगर जल्दी शुरू करेंगे। इससे संगत जल्द से जल्द लंगर छक कर अपने घर जाएगी। भीड़ नहीं होगी और कोविड के नियमों का बेहतर तरीके से पालन हो सकेगा। सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए जाएंगे। -तेजिंदर पाल सिह, प्रधान, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सेक्टर 19
विज्ञापन
विज्ञापन

खालसा के अंदर जात पात नहीं है
गुरु साहिबान ने पंज प्यारों के रूप में यह संदेश दिया कि खालसा किसी एक धर्म या जाति से संबंधित नहीं है। वह सबका है। आज धर्म के नाम पर जिस तरह समाज में लोगों को लड़वाया जाता है, उससे सभी को सचेत रहना होगा। किसी भी तरह के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। -भाई सुखवंत सिंह, ग्रंथी, चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापन कमेटी, सेक्टर 22
देखने लायक होगी गुरुघर की भव्यता
गुरुद्वारा साहिब को भव्य तरीके से सजाएंगे। सुबह और शाम कीर्तन दरबार होगा। रागी जत्थे कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। प्रवेश द्वारा पर ही सैनिटाइजर होगा ताकि संगत संक्रमण से सुरक्षित रहे। सामाजिक दूरी का भी पालन कराया जाएगा। -गुरजोत सिंह साहनी, महासचिव गुरुद्वारा स्थापन कमेटी, सेक्टर 22
गुरुद्वारा साहिब में तीन जगह छकाएंगे लंगर
कोविड को ध्यान में रखते हुए पूरी सावधानी बरती जाएगी। बड़ी संख्या में संगत आएगी। इसलिए गुरुद्वारा साहिब में तीन जगह लंगर चलाया जाएगा। सामाजिक दूरी बनाने और संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। -साधु सिंह, प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, सेक्टर 34
सामाजिक दूरी के लिए दरबार हॉल में रखेंगे तौलिया
सामाजिक दूरी को बरकरार रखने के लिए दरबार हॉल में छोटे छोटे तौलिये रखे जाएंगे। उन्हीं पर संगत बैठेगी। गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप के सामने माथा टेकने के लिए शीशा रखा जाएगा। माथा टेकने के बाद शीशे को सैनिटाइज किया जाएगा। -तेजवंत सिंह गिल, महासचिव गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, सेक्टर 34

खंडा साहिब का किया निर्माण
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 400 वीं प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब में खंडा साहिब का निर्माण किया गया है। गुरुद्वारा साहिब के महासचिव तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि यह यादगार के रूप में बनाया गया है। प्रकाश पर्व पहली मई को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed