फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khalsa, College, history, Won, bronze, medals, Asian Games, archery, Patiala

खालसा कालेज की तृषा देब ने रचा इतिहास

Sat, 27 Sep 2014 10:46 PM IST
पटियाला।
पटियाला। Updated Sat, 27 Sep 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
Khalsa, College, history, Won, bronze, medals, Asian Games, archery, Patiala
कोरिया के इंचियोन में चल रही 17वें एशियन गेम्स में पटियाला ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। पटियाला के खालसा कॉलेज की खिलाड़ी तृषा देब ने शनिवार को एशियन गेम्स में तीरंदाजी में दो कांस्य पदक हासिल किए। इनमें से एक कंपाउंड टीम इवेंट में और दूसरा देश के लिए व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट में प्राप्त किया है।
विज्ञापन



जैसे ही शनिवार को खालसा कालेज की तीरंदाज तृषा देब की कामयाबी की खबर आई कालेज के स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। तृषा देब कोलकाता की रहने वाली हैं लेकिन पिछले चार सालों से वह पटियाला के खालसा कालेज में पढ़ रही हैं। वह एमए इंग्लिश की छात्रा हैं। इस मौके पर कालेज में लड्डू बांटे गए।
विज्ञापन



शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने तृषा देब की इस कामयाबी पर खुशी जताई है। उन्होंने बधाई देते हुए वापस आने पर उन्हें सम्मानित किए जाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शक बनते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। उधर कॉलेज के प्रिंसिपल डा. धरमिंदर सिंह ऊभा ने भी तृषा देब की इस प्राप्ति पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कोच जीवनजोत सिंह और शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रमुख प्रोफेसर गुरशरण सिंह गिल के सिर पर तृषा की कामयाबी का सेहरा बांधा। उन्होंने कहा कि विभाग आने वाले समय में भी खिलाड़ियों को ऊंची प्राप्तियां करने के लिए प्लेटफार्म मुहैया कराता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed