Amritpal Singh: कैसे ISI के संपर्क में आया दुबई में ट्रक चलाने वाला अमृतपाल? विदेशी आतंकियों से भी संबंध
अमृतपाल सिंह की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं। सूत्रों से पता चला है कि जब अमृतपाल दुबई में ट्रांसपोर्ट का काम कर रहा था, तब वह रोडे के भाई जसवंत के संपर्क में था। उसी समय उसकी आईएसआई से घनिष्ठता हुई।
विस्तार
साथ ही उससे जुड़ी हर चीज पर काफी करीबी से जांच की जा रही है। यहां तक उसके बैंक खातों से लेकर सभी लिंक की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक वह यूके में रह रहे खालिस्तानी आतंकवादी अवतार सिंह खंडा का करीबी सहयोगी है।
वहीं, प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नेता परमजीत सिंह पम्मा से भी उसके रिश्ते काफी अच्छे हैं। वह सिख युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए सैद्धांतिक प्रशिक्षण देता है। इसके अलावा वह इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे का भी करीबी है।
यह तीन आतंकी पंजाब के माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं। सूत्रों से पता चला है कि जब अमृतपाल दुबई में ट्रांसपोर्ट का काम कर रहा था, तब वह रोडे के भाई जसवंत के संपर्क में था। उसी समय उसकी आईएसआई से घनिष्ठता हुई।
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी, देर रात फाइनेंसर कलसी और गनर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: अमृतपाल भगोड़ा घोषित, पंजाब पुलिस ने शुरू किया राज्य स्तरीय तलाशी अभियान, प्रदेश में हाई अलर्ट
12वीं नहीं हुई पास तो चाचा के पास भेज दिया गया था दुबई
अमृतसर के गांव जल्लूपुर खेड़ा निवासी अमृतपाल सिंह गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। जब 12वीं कक्षा पास नहीं हो पाई तो वह 2015 में अपने चाचा के पास दुबई चला गया। अमृतपाल का चाचा दुबई में ट्रक ट्रांसपोर्ट का काम करता था। अमृतपाल भी इसी काम में जुट गया।
अमृतपाल सिंह पंजाब आने से पहले गायक और अदाकार दीप सिंद्धू की ओर से गठित की वारिस पंजाब दा जत्थेबंदी के लोगों से ऑनलाइन संपर्क में आया था। किसान आंदोलन के जत्थेबंदी की गतिविधियों को अमृतपाल ऑनलाइन चलाता रहा। इसके चलते वह दीप सिद्धू के साथ संपर्क में आ गया।