{"_id":"5ce87632bdec22074e013954","slug":"khalistan-commando-force-wanted-terrorist-kulwant-singh-arrested-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तान कमांडो फोर्स का वांटेड आतंकवादी जालंधर से गिरफ्तार, 15 से अधिक मामलों में था शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खालिस्तान कमांडो फोर्स का वांटेड आतंकवादी जालंधर से गिरफ्तार, 15 से अधिक मामलों में था शामिल
Sat, 25 May 2019 04:24 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 25 May 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का वांछित आतंकी कुलवंत सिंह उर्फ कंता वलैतिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंटर इंटेलिजेंस विंग और कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने शुक्रवार को खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के वांछित आतंकी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव जगरावां, जालंधर के कुलवंत सिंह उर्फ कंता वलैतिया के रूप में हुई है। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे एक खुफिया इनपुट के बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि कुलवंत आतंकवाद के दौरान सक्रिय रूप से आतंकी गतिविधियों में शामिल था और उस समय उसके खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। खख ने बताया विंग को शुक्रवार को खुफिया सूचना मिली थी कि कुलवंत इस समय अपने गांव में मौजूद है। पुलिस टीम ने छापामारी कर कुलवंत को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अदालत ने किया है भगोड़ा घोषित
कुलवंत को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह खालिस्तान कमांडो फोर्स के आतंकवादियों बलविंदर सिंह बिल्ला निवासी माणक राय और अन्य का करीबी सहयोगी रहा है और उनके साथ चरमपंथी गतिविधियों में भाग लेते रहा है । वर्ष 1988-89 में वह इंग्लैंड चला गया था और वर्ष 2011 में भारत वापस आया था।
विज्ञापन