{"_id":"5b75879b42c792669c1a3d27","slug":"khaira-target-on-bhagwant-man-file-case-against-aap-volunteers-are-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरा ने भगवंत मान पर साधा निशाना, कहा- आप वालंटियरों पर केस दर्ज करवाना गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरा ने भगवंत मान पर साधा निशाना, कहा- आप वालंटियरों पर केस दर्ज करवाना गलत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
Updated Thu, 16 Aug 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
बरनाला में सुखपाल सिंह खैरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल खैरा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के प्रधान और सांसद भगवंत मान द्वारा आप के वालंटियरों पर थाना महिलकलां में गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाना गलत है। खैरा हलका महिलकलां के विधायक कुलंवत पंडोरी के पिता की मौत पर शोक जताने आए थे। खैरा ने कहा कि एक तरफ तो भगवंत मान खुद को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का सच्चा सिपाही कहते हैं और उनके नक्शे कदमों पर चलने का दावा करते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप वालंटियरों पर मामले दर्ज करवा रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल को जब किसी ने थप्पड़ मारा था तो केजरीवाल उनके घर चले गए थे और जाकर पूछा था कि उनसे क्या गलती हुई है, वह उनकी संतुष्टि करवाने के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ भगवंत मान ने आप वालंटियरों की बात सुनने के बजाय उनकी मारपीट करवा दी। वर्कर भगवंत मान से पूछना चाहते थे कि उनको आरएसएस का वर्कर क्यों कहा गया। भगवंत मान को उनकी बात सुननी चाहिए थी और उनकी संतुष्टि करवानी चाहिए था।
खैरा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार अपने चुनाव मैनीफेस्टो में किए हर वायदे से भाग गई है और बुरी तरह फेल हो चुकी है। आज हर वर्ग कैप्टन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार बहिबल कांड और बेअदबी कांड के आरोपियों को पकड़ने में भी असफल सिद्ध हुई है। वे बादलों के नक्शे कदमों पर ही चल रहे हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश में दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था, लेकिन एक भी नौकरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें झूठ के दम पर बनी थी, जिनका जल्दी भंडा फूट गया।