फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khadi stores ready for Punjab assembly elections

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए खादी भंडार भी तैयार

Wed, 18 Jan 2017 01:12 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Khadi stores ready for Punjab assembly elections
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए खादी भंडार भी तैयार - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में विधान सभा का आम चुनाव है। खादी भंडार भी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए  तैयार है। टिकट फाइनल हो रहे हैं। नामांकन के बाद नेता जी खादी भंडरों का रुख करेंगे। क्षेत्रीय पंजाब खादी मंडल ने चुनावों के मद्देनजर 10 हजार कुर्ता पायजामा के अलावा लेडीज सूट भी अपने शोरूम में उतार दिए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अब तक 10 फीसदी बिक्री अधिक हुई है।
विज्ञापन


इसमें कोर्स खादी के अलावा फाइन खादी भी है। जितना पॉकेट में पैसा उसी अनुसार से कपड़े भी तैयार हैं। पंजाब में 28 खादी संस्थाएं काम कर रही हैं। पहली बार चंडीगढ़ु के खादी भंडारों (खादी इंडिया) में खादी पॉलिस्टर भी आया है। खादी पॉलिस्टर को केवीआईसी(खादी एवं ग्रामोद्योग) ने अप्रूव किया है। हालांकि खादी पॉलिस्टर वर्ष 1978 से चलन में  है, परंतु चंडीगढ़ के भंडारों में वर्ष 2016 में आया है। खादी वर्कर इसका विरोध कर रहे थे। लेकिन पहली बार चंडीगढ़ के भंडारों में इसे रखाना शुरू किया है।
विज्ञापन


खादी भंडार ने चुनावों की पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव में खादी वस्त्रों की बिक्री बढ़ जाती है। 10 हजार कुर्ता- पायजामा व लेडीज सूट तैयार किया गया है। नेताओं के लिए कुर्ता पायजामा के अलावा जैकेट भी तैयार मंगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनाथ, चेयरमैन पंजाब खादी मंडल

रेट प्रति मीटर 

Khadi stores ready for Punjab assembly elections
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए खादी भंडार भी तैयार - फोटो : अमर उजाला
रेट प्रति मीटर 
कॉटन में लेडीज सूट के कपड़े 150 -300 रुपये 
कलर्ड खादी- 120 - 600 रुपये मीटर
सिल्क लेडीज सूट 400- 600 रुपये 
साड़ियों की रेंज 1800 - 7000 रुपये 
जेंट्स कॉटन 100 - 300 रुपये
जेंट्स सिल्क 300-1200 रुपये 
 खादी पॉलिस्टर 120 रुपये से लेकर 350 रुपये
कुर्ता रेडीमेड 550 - 1400 रुपये
कॉटन शर्ट 400 रुपये में
जैकेट वुलन 600- 2200 रुपये 
कोट 1650- 2000 रुपये
चादरें वुलन 800 - 1600 रुपये 
लेडीज शॉल 600-2000 रुपये  

यहां से आता है खादी
कर्नाटक, महाराष्ट, आध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से खादी मंगाया जाता है। इसके अलावा पंजाब से उन प्रदेशों में दरी और खेस की सप्लाई की जाती है।

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा
पंजाब खादी मंडल के सेक्टर-22 स्थित शोरूम की ओर से पांच सौ खादी का तिरंगा झंडा का आर्डर दिया गया है। ये तिरंगा झंडा कर्नाटक के हुबली से मंगाया जा रहा है।

तिरंगा झंडा की साइज        कीमत रुपये में
1 गुणा 1.5 मीटर        165
2 गुणा 3 मीटर            675
3 गुणा 4.5 मीटर        1205
4 गुणा 6 मीटर            1860
कार साइज                170 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed