फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khade street capture government land road hawker Saturday launched special campaign remove encroachment

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रेहड़ी फड़ी लगाने वाले गए खदेड़े, नगम निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार को चलाया विशेष अभियान

Sun, 04 Oct 2020 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Khade street capture government land road hawker Saturday launched special campaign remove encroachment
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन के सामने पॉकेट नंबर 8 में ग्रीन बेल्ट की जगह पर झाड़ियां घास हटाकर रेहड़ी-फड़ी वाले कब्जा कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने एसडीओ बलराज छिकारा के नेतृत्व में यहां पहुंच कर इन सभी को खदेड़ दिया। वहीं जगह साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सामान को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी वाले को जब एसडीओ बलराज छिकारा ने पूछा कि तुम्हें यहां बैठने की अनुमति किसने दी है, तो उसने पार्षद विनोद अग्रवाल का नाम ले दिया। वहीं निगम द्वारा शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान में इंदिरा कॉलोनी की फुटपाथ पर दुकानदारी करने वाले लोगों का सामान जब्त करने के अलावा ओल्ड रोपड़ रोड और मोटर मार्केट में सड़कों और फुटपाथ पर अपनी दुकानदारी का सामान रखने वालों का चालान काटकर उनका सामान जब्त किया।
विज्ञापन

टीम ने बस स्टैंड मनीमाजरा के साथ बने बूथ नंबर-1 के पास वाली पार्किंग एरिया में फलों, गोलगप्पे व टिक्की-चाट वाली फड़ी की जांच भी की तो फलों वाले ने बताया कि नगर निगम ने उन्हें विशेष मंजूरी दी है। इसके चलते उसे वहां से नहीं हटाया गया। उनके तंबू और तिरपाल को हटा दिया गया। इसके साथ यहीं पर लगे गोलगप्पे और टिक्की-चाट की रेहड़ी वाले का सामान जब्त करके उसका चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों वालों को दो जगह अड्डे देना गलत, एक रद्द न हुआ तो अदालत जाएंगे
समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना है कि यहां जो फलों की रेहड़ी-फड़ी लगा कर बैठे हैं, उनके पास मॉडर्न कांप्लेक्स में बने वेंडर जोन में तीन दुकानों के अड्डे हैं। अगर निगम उन्हें यहां बैठने की अनुमति दे रहा है तो वहां वाले रद्द होने चाहिएं। अगर निगम ऐसा नहीं करता है तो वह अदालत में जाएंगे। अगर इन फलों वालों को यहां बैठने की अनुमति दी गई है तो फिर आईटी पार्क के वेंडर जोन में जो लोग लाइसेंस होने के बाद भी नहीं बैठे थे, उन्हें भी पुरानी जगह पर ही बैठने की अनुमति दी जा सकती है।
26 दुकानदारों के काटे चालान, तीन ट्रक सामान किया जब्त
टीम ने मोटर मार्केट में एक दुकान द्वारा सड़क के ऊपर ट्रक की बॉडी रखकर उसके इर्द-गिर्द रखे सामान को भी जब्त कर लिया। अंत में नगर निगम की टीम ने एनएसी की बूथ मार्केट में भी कब्जा करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त करके उनका चालान काटा है। अभियान में शामिल सब-इंस्पेक्टर निर्मल सिंह और जगमोहन दुकानदारों के 26 चालान काटकर तीन ट्रक भरकर सामान जब्त करके ले गए।

मेरे पास बहुत सारे लाइसेंसधारी विक्रेता आए थे। उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़े होने पर पुलिस मारती है। इस पर उनकी आर्थिक हालत देखकर कहा था कि खाली जगह पर जाकर बैठ जाए। ये सभी निगम को हर महीने अपने लाइसेंस के पैसे भी जमा करते हैं, इसलिए इन्हें जगह तो मिलनी चाहिए। -विनोद अग्रवाल, पार्षद वार्ड नंबर 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed