{"_id":"6581bd8651ae16002504a653","slug":"key-witness-of-grenade-attack-in-nirankari-bhawan-received-death-threat-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले के मुख्य गवाह को जान से मारने की धमकी, कहा- गवाही दी तो नुकसान होगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले के मुख्य गवाह को जान से मारने की धमकी, कहा- गवाही दी तो नुकसान होगा
Tue, 19 Dec 2023 09:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Dec 2023 09:32 PM IST
सार
पुलिस फोन करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में ओंकार सिंह ने बताया कि वह निरंकारी भवन में बतौर मुखिया काम करता हैं। 2018 में एक सत्संग के दौरान ग्रेनेड हमला किया गया था। इस मामले में वह मुख्य गवाह है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजासांसी के पास स्थित गांव अदलीवाल के निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले के मुख्य गवाह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी निरंकारी भवन अदलीवाल के प्रमुख ओंकार सिंह को दी गई है। ओंकार सिंह को यह धमकी कोर्ट में गवाही देने से ठीक तीन दिन पहले दी गई है।
विज्ञापन
अज्ञात आरोपी ने गवाह के फोन पर धमकी भरे कॉल में साफ कहा कि वह हमले में शामिल अवतार सिंह के खिलाफ गवाही न दे, क्योंकि अगर वह उसके खिलाफ गवाही देगा तो परिवार को आर्थिक नुकसान होगा। गवाह ने इस संबंध में राजासांसी थाने में शिकायत दी है। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस फोन करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में ओंकार सिंह ने बताया कि वह निरंकारी भवन में बतौर मुखिया काम करता हैं। 2018 में एक सत्संग के दौरान ग्रेनेड हमला किया गया था। इस मामले में वह मुख्य गवाह है।
विज्ञापन
ओंकार सिंह के बयान के अनुसार 18 नवंबर 2018 को अदलीवाल में एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान ग्रेनेड हमला किया गया था। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 26 लोग घायल हो गए थे। इस संबंध में राजासांसी थाने में केस भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस हमले में शामिल आरोपी अवतार सिंह और बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपी हरमीत सिंह, लखबीर सिंह रोडे, परमजीत सिंह लाली और जावेद विदेश में हैं। इस संबंध में अदालत में मुकदमा चल रहा है। ओंकार सिंह को इस मामले में गवाही न देने के लिए अज्ञात ने धमकी दी है।