फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kerala Governor Arif Mohammad Khan objected to the word minority

माइनॉरिटी शब्द पर आरिफ मोहम्मद को एतराज: कहा- संविधान ने सभी को एक समान दिया अधिकार... फिर कोई अल्पसंख्यक कैसे

Wed, 22 Feb 2023 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 01:50 AM IST
सार

आरिफ मोहम्मद खान ने अपने भाषण की शुरुआत माइनॉरिटी शब्द से की। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का यह पहला मौका है, जब वह किसी ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, जिसमें माइनॉरिटी शब्द का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जब वह कांग्रेस में थे, तब माइनॉरिटी सेल की बैठक में भी जाने से मना कर देते थे।

विज्ञापन
Kerala Governor Arif Mohammad Khan objected to the word minority
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मंगलवार को एनआईडी की तरफ से ऑल इंडिया माइनॉरिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण में माइनॉरिटी शब्द पर ही सवाल उठा दिया और कहा कि जब संविधान सभी को बराबर अधिकार देता है तो फिर कोई माइनॉरिटी कैसे हो सकता है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन समेत विभिन्न धर्मों के गुरु व कई बुद्धिजीवी पहुंचे थे। विस्तृत चर्चा के बाद मंगलवार को यह भी तय हुआ है कि एनआईडी की तरफ से ऑल इंडिया माइनॉरिटी फाउंडेशन बनाया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों का प्रतिनिधित्व होगा। कार्यक्रम में मौजूद सभी ने इस पर हामी भी जताई और ऐसे प्रयास की सराहना की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू के स्वागत भाषण के साथ हुई। उन्होंने केंद्र की तरफ से माइनॉरिटी के लिए चलाई जा रही विभिन्न नीतियों का हवाला दिया और कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा भी पहुंचे थे। उन्होंने तीन तलाक को खत्म करने पर केंद्र की सरकार का धन्यवाद दिया और माइनॉरिटी के नेताओं पर कई सवाल उठाए। कहा कि जब एक विदेशी चैनल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाए, उस समय वह सभी चुप रहे। कहा कि सबकुछ सिर्फ मिल जाए, ऐसा नहीं सोचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को साथ लाने की जरूरत हैः आरिफ मोहम्मद खान
आरिफ मोहम्मद खान ने अपने भाषण की शुरुआत माइनॉरिटी शब्द से की। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का यह पहला मौका है, जब वह किसी ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, जिसमें माइनॉरिटी शब्द का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जब वह कांग्रेस में थे, तब माइनॉरिटी सेल की बैठक में भी जाने से मना कर देते थे। उन्होंने अपने जीवन की कई कहानियों का जिक्र करते हुए बताया कि संविधान ने सभी को बराबरी का अधिकार दिया है, इसलिए किसी को माइनॉरिटी कहना सही नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि अगर कोई खुद को माइनॉरिटी समझता है तो इसमें कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को कहा कि शब्द का चयन बहुत महत्वपूर्ण है। हिंदू-मुसलमान करने वाले नेताओं और मीडिया संस्थानों को भी उन्होंने नसीहत दी और ऐसा नहीं करने का आग्रह किया। कहा कि सभी को साथ लाने की जरूरत है, अलग करने की जरूरत नहीं है।

अगले 25 वर्ष देश के लिए बहुत महत्वपूर्णः डॉ. लोकेश मुनि
कार्यक्रम में जैन धर्म गुरु डॉ. लोकेश मुनि भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्ष देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सभी के लिए पहले राष्ट्र, उसके बाद जाति, दल आदि होने चाहिए। उन्होंने समान नागरिक संहिता के फायदे बताए और जल्द लागू करने की मांग की। कहा कि जब देश एक है, संविधान एक है, झंडा एक तो अलग-अलग कानून नहीं होने चाहिए। 

उन्होंने आबादी के विस्फोट के बारे में भी विस्तार से बातचीत की और कहा कि ज्यादा आबादी होने की वजह से देश में लोक कल्याणकारी योजनाएं ऊंट के मुंह में जीरा के समान हो जाती हैं, इसलिए जनसंख्या नियंत्रण के लिए भी कुछ करना चाहिए। इसके अलावा अन्य धर्मगुरुओं ने एकता का नारा दिया और सभी को एक साथ चलने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed