फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kejriwal will come to Rohtak on 5th to administer oath to officials

Chandigarh News: पदाधिकारियों को शपथ दिलाने पांच को रोहतक आएंगे केजरीवाल

Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal will come to Rohtak on 5th to administer oath to officials
दो महीने में दूसरी यात्रा, आप नेता डा. पाठक ने लोकसभा प्रभारी व पंजाब कैबिनेट मंत्री की ली बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में संगठन विस्तार में जुटे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की हौसला अफजाई करने के लिए पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पांच नवंबर को रोहतक आ रहे हैं। दो महीने में हरियाणा में उनकी दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह सितंबर में भिवानी आए थे। इस मौके पर वे 6,500 पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे, जिसमें ग्राम सचिव, वार्ड अध्यक्ष शामिल हैं। इस दौरान चार हजार पुराने पदाधिकारी भी होंगे। वे पदाधिकारियों का आत्मविश्वास भी बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। वहीं, दूसरी तरफ पार्टी आगामी विधानसभा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को लोकसभा और विधानसभा सीटों के प्रभारियों की बैठक चंडीगढ़ स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ली। बैठक में दस लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी व पंजाब के कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। पंजाब के दस कैबिनेट मंत्री को ही हरियाणा लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। बैठक में विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं, जींद में प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि इसी महीने में बूथ स्तर पर सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद पार्टी चुनावी मोड में आ जाएगी। उसके बाद चुनाव प्रचार शुरू होगा। इसके साथ ही गांवों में पार्टी के संगठन विस्तार के बाद प्रभारियों की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री लोकसभा स्तर पर पार्टी कैडर और कार्यकर्ताओं को जीत के मूलमंत्र देंगे। वहीं, 90 विधानसभा सीटों के लिए भी प्रभारी विधानसभा स्तर पर प्रदेश में डेरा डालकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इनमें 70 विधानसभाओं के लिए निगमों और विभिन्न बोर्डों के चेयरमैनों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सोनीपत प्रभारी पंजाब कैबिनेट में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हिसार प्रभारी प्रोफेसर बलजिंदर कौर, कुरुक्षेत्र प्रभारी सूचना-जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, करनाल प्रभारी बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, रोहतक प्रभारी एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, अंबाला प्रभारी टूरिज्म और संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान, फरीदाबाद प्रभारी रेवेन्यू मंत्री ब्रह्म शंकर, भिवानी-महेंद्रगढ़ प्रभारी परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, सिरसा प्रभारी पंचायती राज मंत्री डीसीपी बलकार सिंह और गुरुग्राम प्रभारी खाद्यान और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारुचक शामिल हुए।



पंजाब से दोगुना हरियाणा में मिल रहा समर्थन
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा अब बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। पंजाब से दो गुना हरियाणा में समर्थन दिख रहा है। पार्टी से काफी लोग जुड़ रहे हैं। नए पदाधिकारियों में से प्रत्येक को शहरी क्षेत्रों में पांच वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच गांवों के लिए सर्कल प्रभारी नियुक्त किया। इन नियुक्तियों के अलावा, प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन किया है। ऐसी नियुक्तियां लगभग 7,500 गांवों में होंगी। हरियाणा में संगठन के सभी स्तरों पर राज्य पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों तक की नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं। अब तक आम आदमी पार्टी 11,000 से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी है। पंजाब में भी संगठन बनाने के लिए इसी तरह का फॉर्मूला चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed