फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Kejriwal will be announced of AAP manifesto for Punjab election on july 3

पंजाब चुनाव के लिए केजरीवाल 3 को AAP का घोषणा पत्र करेंगे जारी

Fri, 17 Jun 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Fri, 17 Jun 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal will be announced of AAP manifesto for Punjab election on july 3
अ‍रविंद केजरीवाल

पंजाब चुनाव के लिए आप का चुनावी घोषणा पत्र पार्टी कन्वीनर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 को रिलीज करेंगे। पंजाब के संगरूर में आम आदमी पार्टी के चुनाव मुहिम प्रभारी एवं सांसद भगवंत मान ने कहा कि पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र के पहले भाग  को अरविंद केजरीवाल तीन जुलाई को अमृतसर में रिलीज करेंगे।

विज्ञापन


वीरवार को संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र का पहला भाग युवाओं से संबंधित है। पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र कई भागों में जारी होगा। यह कांग्रेस और शिअद-भाजपा की तरह मौके पर तैयार नहीं किया जाएगा। पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में सिर्फ उन्हीं चीजों को शामिल किया जाएगा जो सवालों के रूप में उनके पास आई हैं जिसपर पार्टी के सीनियर नेता अशीष खेतान और कंवर संधू ने गहनता से पड़ताल की है।
विज्ञापन


मान ने कहा कि विस चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों का एलान जल्द किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो जाएगी। पहली सूची में बीस के करीब नाम चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आप कस्बों में करेगी सार्वजनिक रैलियां
संगरूर। सांसद भगवंत मान ने कहा कि विस चुनाव के मद्देनजर पार्टी अपना जन आधार मजबूत करने के लिए राज्य के विधान सभा हलकों के कस्बों में सार्वजनिक रैलियां शुरू करेगी। वह चुनाव मुहिम कमेटी के चेयरमैन होने के नाते रैलियों में शामिल होंगे। इन रैलियों में पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह भी शिरकत करेंगे। 

उन्होंने बताया कि यह रैलियां 26 जून को बंगा, फाजिल्का, मक्खू, निहालसिंहवाला, मानसा, भीखी, मूनक, धनौला आदि कस्बों में की जाएंगी। इस मौके पर आप नेता बचन बेदिल, अभजिंदर संघा, डा. अमन गोसल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed